Lucknow News : UN में साउथ कोरिया के पूर्व राजदूत ने अखिलेश यादव से की मुलाकात – Newstrack

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिलेश यादव से आज संयुक्त राष्ट्र संघ में दक्षिण कोरिया के पूर्व राजूदत मयंग चुल हाम ने मुलाकात की और दोनो देशों के बीच पुराने सांस्कृतिक सम्बंधों की चर्चा के साथ मैत्रीपूर्ण सम्बंधों के विस्तार पर वार्ता की। उनका मानना है कि भारत-दक्षिण कोरिया के बीच राजनीतिक, आर्थिक और व्यापारिक रिश्तों के लिए तमाम संभावनाएं हैं।
दक्षिण कोरिया के पूर्व राजदूत मयंग चुल हाम ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा प्रदेश है। उन्होंने राजधानी लखनऊ में इकाना स्टेडियम, पलासियों मॉल के अलावा शिल्पग्राम देखा और उन्होंने समाजवादी सरकार में हुए अन्य निर्माणकार्यों का इतिहास जानने में भी दिलचस्पी दिखाई। समाजवादी पार्टी की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि मयंग चुल हाम जनेश्वर मिश्र पार्क, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे से बहुत प्रभावित हुए और इन विश्वस्तरीय निर्माण कार्यों की उन्होंने प्रशंसा की। उन्होंने समाजवादी सरकार के तमाम विकास कार्यों के लिए अखिलेश यादव की सराहना की। उन्हें यह जानकार विशेष प्रसन्नता हुई कि समाजवादी सरकार के कार्यकाल में ही सैमसंग को उत्तर प्रदेश में स्थापित होने का अवसर दिया गया था। साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव को दक्षिण कोरिया आने के लिए भी आमंत्रित किया।
अखिलेश यादव जी निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल आगामी 9 दिसम्बर को गोरखपुर जायेगा। गोरखपुर के विधान सभा क्षेत्र सहजनवॉ के अन्तर्गत थाना गीडा के अमटौरा गांव में रामधनी निषाद के पुत्र शिवधनी निषाद की गांव के ही दबंग व्यक्ति द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना की जानकारी तथा शोकाकुल परिवार से मिलने के लिए प्रतिनिधि मण्डल अमटौरा पहुंचेगा। प्रतिनिधि मण्डल में डॉ. राजपाल कश्यप प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, यशपाल सिंह यादव पूर्व विधायक, विजय बहादुर यादव पूर्व विधायक, सुनील सिंह वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी, ब्रजेश कुमार गौतम जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी गोरखपुर, शब्बीर कुरैशी महानगर अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी गोरखपुर, नगीना प्रसाद साहनी पूर्व जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी गोरखपुर, अमरेन्द्र निषाद पूर्व विधान सभा प्रत्याशी पिपराइच एवं मनीष कमाण्डो विधान सभा अध्यक्ष, सहजनवां शामिल होंगे।
Content Writer
वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News