WTC Final में साउथ अफ्रीका के गले की फांस बने Mitchell Starc, बल्ले से कर डाला बड़ा कमाल – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Mitchell Starc WTC Final: लॉर्ड्स के मैदान पर मिचेल स्टार्क साउथ अफ्रीका के गले की फांस बन गए। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में स्टार्क गेंद से नहीं, बल्कि बल्ले से महफिल लूट ले गए हैं। स्टार्क के आगे प्रोटियाज टीम के गेंदबाज पानी मांगते हुए नजर आए। डब्ल्यूटीसी फाइनल की दूसरी पारी में स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे बड़ी पारी खेली। स्टार्क ने 136 गेंदें खेलीं, लेकिन फिर भी रबाडा, लुंगी एनगिडी और मार्को यानसन जैसे गेंदबाज उन्हें आउट नहीं कर सके। स्टार्क ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 58 रन की दमदार पारी खेली। 148 के स्कोर पर 9 विकेट गंवाने वाली कंगारू टीम को स्टार्क-हेजलवुड की जोड़ी ने आखिरी विकेट के लिए 59 रन जोड़ते हुए 200 के पार पहुंचा दिया।
टेस्ट के तीसरे दिन जब ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी करने उतरी, तो हर किसी को उम्मीद थी कि साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कंगारू पारी को जल्द से जल्द समेट देंगे। हालांकि, मिचेल स्टार्क तो मानो ड्रेसिंग रूम से कुछ और ही तय करके मैदान पर उतरे थे। स्टार्क तीसरे दिन बैटिंग करने आए और खूंटा गाड़कर खड़े हो गए। नाथन लायन के आउट होने के बाद लगा कि अब ऑस्ट्रेलिया की इनिंग जल्द ही सिमट जाएगी। मगर स्टार्क को जोश हेजलवुड का अच्छा साथ मिला और दोनों ने 10वें विकेट के लिए 59 रन जोड़े। स्टार्क ने बेहतरीन डिफेंस के साथ खराब गेंदों को सही नसीहत तक भी पहुंचाया। 136 गेंदें खेलने के बावजूद स्टार्क को साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज आउट नहीं कर सके।
A formidable final-wicket partnership from Australia sets a daunting target for the Proteas to chase 🔥
Follow the action LIVE ➡️ https://t.co/pQ7yVByD1d pic.twitter.com/qZhp8Dzqsq
— ICC (@ICC) June 13, 2025

स्टार्क 58 रन बनाकर नॉटआउट रहे और उन्होंने अपनी इस इनिंग के दौरान 5 चौके जमाए। टेस्ट क्रिकेट में 9वें या उससे नीचे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अब स्टार्क के नाम दर्ज हो गया है। डब्ल्यूटीसी फाइनल में स्टार्क के बल्ले से यह 8वां अर्धशतक निकला है। स्टार्क को दूसरे छोर से जोश हेजलवुड का भी अच्छा साथ मिला और उन्होंने 53 गेंदों पर 17 रन जड़े। दूसरी इनिंग में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 207 रन बनाकर ऑलआउट हुई। कंगारू टीम ने साउथ अफ्रीका के सामने डब्ल्यूटीसी के टाइटल को जीतने के लिए 282 रनों का लक्ष्य रखा है।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News