खान सर को पुलिस ने हिरासत में लिया: BPSC अभ्यर्थियों के साथ कर रहे थे प्रदर्शन; आयोग के अध्यक्ष बोले-अभ्यर्… – Dainik Bhaskar

पटना के गर्दनीबाग में शुक्रवार को खान सर ने BPSC अभ्यर्थियों ने साथ नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिसके बाद देर शाम पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर गर्दनीबाग थाने लेकर चली गई। हालांकि, एक घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
मजिस्ट्रेट एमएच खान ने कहा, ‘जिस समय खान सर को हिरासत में लिया गया था। उस समय मैं कार्यालय के पास था। उन्हें कहां ले जाया गया है, नहीं पता।’ उन्होंने आगे कहा, ‘वो इलीगल प्रोटेस्ट को लीड कर रहे थे। उनको अनुमति नहीं थी। रात में किसी भी ग्रुप, संगठन को अवैध तरीके से प्रदर्शन करना गलत है।’
इस बीच आयोग ने जानकारी दी है कि BPSC 70वीं परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं किया जाएगा। बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष परमार रवि मनु भाई ने बताया, ‘BPSC 71वीं परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू किया जाएगा। इस पर विचार किया जा रहा है।’ साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अभ्यर्थी किसी के बहकावे में नहीं आएं।
बीपीएसएसी की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि नॉर्मलाइजेशन को लेकर कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक खबरें चलाई जा रही है। 70वीं बीपीएसएसी में नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं किया जाएगा। आगे के लिए भी अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। परीक्षा 13 दिसंबर को ही होगी। सभी अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी में जुटे रहें।
नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ पटना में आज अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया
पटना में BPSC अभ्यर्थियों ने नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ BPSC ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। 70वीं सिविल सेवा परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन के विरोध में हजारों कैंडिडेट्स आयोग कार्यालय के बाहर पहुंचे थे। पुलिस ने अभ्यर्थियों को वहां से जाने को कहा, लेकिन कैंडिडेट्स नहीं माने। उसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
पुलिस ने अभ्यर्थियों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लाठीचार्ज में एक छात्र कि सिर फट गया और एक का पैर टूट गया है। छात्रों का कहना है, ‘पुलिस ने गलत व्यवहार किया है। हमलोगों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया है।’ लाठीचार्ज के कुछ देर बाद फिर छात्र BPSC कार्यालय पहुंचे, लेकिन इस बार भी पुलिस ने बार-बार लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया।
भास्कर से बात करते हुए खान सर ने कहा, ‘हमलोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। नॉर्मलाइजेशन खत्म करा कर ही यहां से जाएंगे। जब तक नोटिफिकेशन जारी नहीं होगा तब तक छोड़ेंगे नहीं।’ वहीं गुरु रहमान ने कहा, ‘दोनों खान झुकेगा नहीं।’
लाठीचार्ज से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए
नीचे सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए कैसा रहा 70वीं बीपीएससी कैंडिडेट्स का प्रदर्शन…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News