Mahoba News : लड़की के पीछे हाथ धोकर पड़ा सांप, पांच साल में 11वीं बार डसा, जानिए क्या है पूरा मामला |… – Newstrack

Mahoba News : महोबा जिले में 19 वर्षीय युवती की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। बीते पांच वर्षों से एक रहस्यमयी काला सांप न केवल उसका पीछा कर रहा है, बल्कि उसे बार-बार डस रहा है। ताजा घटना उस समय सामने आई जब युवती घर में खाना बनाने के लिए कंडे निकाल रही थी और सांप ने एक बार फिर उसे डस लिया। इस अनोखी घटना से गांव के लोग हैरत में है। इसके साथ ही इलाज करने वाले डॉक्टर भी हैरान है।
मामला महोबा जिले के चरखारी तहसील के पंचमपुरा गांव का है। जहां पांच साल पहले यानी 2019 में दलपत अहिरवार की 19 वर्षीय पुत्री रोशनी अपने खेत में चने की भाजी तोड़ रही थी। उसी दौरान अचानक उसका पैर एक काले सांप की पूंछ पर पड़ गया और सांप ने उसे काट लिया। इलाज के बाद रोशनी की जान तो बच गई, लेकिन तब से यह सांप मानो उसकी जिंदगी का हिस्सा बन गया। रोशनी का पिता दलपत बताता है कि घर हो, खेत हो या अस्पताल, सांप उसे कहीं भी खोज लेता है। एक बार तो जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बेड पर ही उसने रोशनी को डस लिया था। अब तक यह सांप रोशनी को 11 बार काट चुका है।
पिता दलपत बताता है कि उसने बेटी रोशनी को सांप के बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया है, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। वह बताता है कि इस मामले को लेकर ओझा, बाबाओं और तांत्रिक के पास भी गया, जिसने भगवान शिव का अभिषेक करने का उपाय बताया था लेकिन इसका ज्यादा दिन फायदा नहीं हुआ और उसे सांप ने एक बार फिर काट लिया। तांत्रिकों के कहने पर बेटी को रतनगढ़ की देवी के दर्शन करवाए और कन्या भोज कराया, लेकिन इस उपाय को करने के बाद भी सांप ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।
पिता दलपत बताता है कि आज फिर रोशनी को एक बार सांप ने काट लिया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने उसे झांसी के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। दलपत ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते बेटी को झांसी ले जाने में वह असमर्थ है। वह अब हर जतन करके बुरी तहर से हार चुका है, अब भगवान जो चाहेंगे, वही होगा।
इस घटना को जिसने भी सुना वह भी हैरत में पड़ गया। रोशनी का जीजा प्रदीप बताता है कि कुछ लोग इसे तांत्रिक क्रिया बता रहे है, जिसके द्वारा सांप को लड़की के पास बार-बार भेजा जा रहा है। जितनी बार सांप काटता है उतनी बार ही उसे इलाज के लिए इसी अस्पताल लेकर आते हैं। इस रहस्यमयी कहानी ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है, लेकिन रोशनी के जीवन पर खतरे का साया लगातार मंडरा रहा है। प्रदीप बताता है कि सांप घर पर ही नहीं काटता, बल्कि यदि किसी रिश्तेदारी में भी जाती है तो वहीं भी सांप उसका पीछा कर पहुंच जाता है। सांप लड़की की जान का दुश्मन बना जिससे परिवार भी दहशत में है।
लड़की का इलाज करने वाले डॉक्टर भी इस घटना से हैरत में है। जिला अस्पताल के डॉक्टर राजेश भट्ट ने बताया कि 19 वर्षीय लड़की को सांप के काटने पर कई बार इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। इस बार भी उसे सांप के काटने पर ही जिला अस्पताल लाया गया है, जिसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
बहरहाल युवती की जिंदगी से जुड़े काले सांप की क्या सच्चाई है और आखिर क्यों सांप युवती के पीछे पड़ा है, ये सवाल हर किसी के दिमाग में कौंध रहा है। कोई इसे तांत्रिक क्रिया बता रहा है तो कोई इसे पिछले जन्म से जोड़कर देख रहा है। इस अनोखी और हैरत से भरी घटना ने सभी चौंका दिया है।
(डिस्कलेमर: यह खबर स्थानीय सूचना पर आधारित है। हमारा उद्देश्य किसी भी रूप में अंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं है बल्कि जागरूक करना है।)
Content Writer
वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News