—विज्ञापन—
LIVE Covid-19 Cases In India: देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या में एक बार फिर से वृद्धि देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजे आंकड़ों के मुताबिक, भारत में फिलहाल कोरोना के कुल 7400 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक मामले केरल और गुजरात से सामने आए हैं। केरल में 2055 मरीज और गुजरात में भी 1000 से अधिक संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
कोरोना वायरस से केरल में एक 82 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक व्यक्ति को टाइप-1 रेस्पिरेटरी फेलियर, एक्यूट एन्सेफालोपैथी और कोविड निमोनिया भी था। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स पहले भी इस बारे में बता चुके हैं कि इस बार कोरोना उन लोगों को अधिक प्रभावित कर रहा है, जो पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी नए कोविड मरीजों की पुष्टि हुई है। कोरोना वायरस से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहिए न्यूज 24 के साथ…
ये भी पढ़ें- भारत में फैल रहा कोरोना का XFG सब वैरिएंट, बढ़े केस, डॉक्टर से जानिए कितना खतरनाक
LIVE Corona Cases In India: जबलपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2 हो गई हैं। नया कोरोना संक्रमित युवक किसी अन्य शहर से यात्रा करके लौटा था, जिसे उसके ही घर में आइसोलेट किया गया है।
LIVE Corona Cases In India: केरल में कोरोना से हुई 3 मौतों में शामिल हैं- एक 83 वर्षीय पुरुष, जो सीएडी-एस/पी सीएबीजी डिकम्पेन्सेटेड एचएफ, एलवी डिसफंक्शन से भी पीड़ित था। वहीं, दूसरा 67 वर्षीय पुरुष, जिसकी किडनी फेल हो गई थी। तीसरे मरीज की उम्र भी 61 साल थी। यह भी पुरुष था जिसको टाइप 2 डायबिटीज और हाई बीपी की समस्या थी।
LIVE Corona Cases In India: स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट में देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 7400 दर्ज किए गए हैं।
LIVE Corona Cases In India: महाराष्ट्र में फिलहाल कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 629 है। यह आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया है।
LIVE Corona Cases In India: मध्य प्रदेश में कोरोना के 86 मरीजों की पुष्टि हुई है। इंदौर में भी 16 नए मरीज मिले हैं, हालातों के मद्देनजर राज्य में स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया है।
LIVE Corona Cases In India: इंदौर में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 62 हो गई है। वहीं, 16 नए मरीज मिले हैं।
LIVE Corona Cases In India: मेरठ में एक मरीज को बुखार के साथ सर्दी-खांसी हुआ, तो डॉक्टरों ने जांच में पाया कि मरीज कोरोना संक्रमित है।
LIVE Corona Cases In India: वाराणसी जिले में कोरोना वायरस से संक्रमितों में एक साल का बच्चा शामिल है। इसके अलावा, डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव।
LIVE Corona Cases In India: शुक्रवार को केरल और राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in