पुलिस कस्टडी से बाहर आए खान सर और गुरु रहमान: थाने के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद थे छात्र; मजिस्ट्रेट बोले-… – Dainik Bhaskar

पटना के गर्दनीबाग में शुक्रवार को BPSC अभ्यर्थियों ने साथ नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान खान सर और गुरु रहमान सर भी प्रदर्शन में शामिल हुए। देर शाम पुलिस पहले खान सर को हिरासत में लेकर गर्दनीबाग थाने लेकर चली गई। हालांकि, 1 घंटे बाद उन
इसके बाद पुलिस गुरु रहमान सर को हिरासत में लेकर गर्दनीबाग थाने पहुंची। हालांकि, उन्हें भी छोड़ दिया गया। इस दौरान थाने के बाहर बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थें।
मजिस्ट्रेट एमएच खान ने कहा, ‘जिस समय खान सर को हिरासत में लिया गया था। उस समय मैं कार्यालय के पास था। उन्हें कहां ले जाया गया है, नहीं पता।’ उन्होंने आगे कहा, ‘वो इलीगल प्रोटेस्ट को लीड कर रहे थे। उनको अनुमति नहीं थी। रात में किसी भी ग्रुप, संगठन को अवैध तरीके से प्रदर्शन करना गलत है।’
वहीं, BPSC 70वीं परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं किया जाएगा। बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष परमार रवि मनु भाई ने बताया, ‘BPSC 71वीं परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू किया जाएगा। इस पर विचार किया जा रहा है।’ साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अभ्यर्थी किसी के बहकावे में नहीं आएं।
बीपीएसएसी की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि नॉर्मलाइजेशन को लेकर कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक खबरें चलाई जा रही है। 70वीं BPSC में नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं किया जाएगा। आगे के लिए भी अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। परीक्षा 13 दिसंबर को ही होगी। सभी अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी में जुटे रहें।
इस बीच पप्पू यादव भी गर्दनीबाग BPSC अभ्यर्थियों के धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आयोग से परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन खत्म करने की मांग की है। पूर्णिया सांसद ने कहा, परीक्षा की डेट आगे बढ़ाई जाए। परीक्षा आयोजन हो तो इस बात का ध्यान रहे की पेपर लीक नहीं हो।’
नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ पटना में आज अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया
पटना में BPSC अभ्यर्थियों ने नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ BPSC ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। 70वीं सिविल सेवा परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन के विरोध में हजारों कैंडिडेट्स आयोग कार्यालय के बाहर पहुंचे थे। पुलिस ने अभ्यर्थियों को वहां से जाने को कहा, लेकिन कैंडिडेट्स नहीं माने। उसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
पुलिस ने अभ्यर्थियों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लाठीचार्ज में एक छात्र कि सिर फट गया और एक का पैर टूट गया है। छात्रों का कहना है, ‘पुलिस ने गलत व्यवहार किया है। हमलोगों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया है।’ लाठीचार्ज के कुछ देर बाद फिर छात्र BPSC कार्यालय पहुंचे, लेकिन इस बार भी पुलिस ने बार-बार लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया।
भास्कर से बात करते हुए खान सर ने कहा, ‘हमलोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। नॉर्मलाइजेशन खत्म करा कर ही यहां से जाएंगे। जब तक नोटिफिकेशन जारी नहीं होगा तब तक छोड़ेंगे नहीं।’ वहीं गुरु रहमान ने कहा, ‘दोनों खान झुकेगा नहीं।’
लाठीचार्ज से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए
नीचे सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए कैसा रहा 70वीं बीपीएससी कैंडिडेट्स का प्रदर्शन…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News