Feedback
राजस्थान के पाली जिले में तीन दिन पहले लापता हुए दो साल के मासूम का शव शुक्रवार को उसके घर के पास एक नाले से बरामद हुआ है. दरअसल मंगलवार दोपहर आनंद नगर इलाके में अपने घर के बाहर खेल रहा दो साल का मनन अचानक गायब हो गया था.
परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. बच्चे के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई थी. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार शाम स्थानीय लोगों ने नाले में बच्चे का शव देखकर पुलिस को सूचना दी.
नाले में मिली बच्चे की लाश
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया. नाला मनन के घर के पास ही था. पुलिस के अनुसार, ‘इलाके में एक कुत्ता बार-बार नाले के पास जा रहा था, जिसके बाद स्थानीय लोगों को शक हुआ और उन्होंने नाले की जांच की. जब उस संकरे नाले को साफ किया गया तो कचरे के बीच बच्चे का शव दबा हुआ मिला.’
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि सभी संभावित एंगल से बच्चे की मौत की जांच की जा रही है. घटना से पूरे इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है. परिजन बच्चे की मौत की वजह जानने और न्याय की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में जल्द ही सच्चाई सामने आएगी.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू