भारत में बढ़े रोजगार के अवसर, सात सालों में बेरोजगारी दर 6 से घटकर हुआ 3.2 प्रतिशत – India.com हिंदी

click this icon for latest updates

Published: December 7, 2024 6:53 AM IST
By Shivani sharma
नई दिल्ली। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक लेटेस्ट वार्षिक आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) रिपोर्ट में पिछले सात सालों में अनुमानित श्रमिक जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) में वृद्धि देखी गई है. इस रिपोर्ट के मुताबिक साल  2017-18 में अनुमानित श्रमिक जनसंख्या अनुपात 46.8 प्रतिशत से बढ़कर 2023-24 में 58.2 प्रतिशत हो गया है.

आपको बता डब्ल्यूपीआर में ये वृद्धि कोरोना महामारी के दौरान भी दर्ज  की गई है. डब्ल्यूपीआर ने आगे बताया कि इस अवधि के दौरान 15 वर्ष और इससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए सामान्य स्थिति में बेरोजगारी दर 6 प्रतिशत से घटकर 3.2 प्रतिशत हो गया है.
कुछ दिन पहले महिला रोजगार पर राज्यसभा सांसद सागरिका घोष के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए, केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने उच्च सदन को बताया था कि 15 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए श्रमिक जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) और श्रम शक्ति भागीदारी दर (एलएफपीआर) में लगातार वृद्धि देखी गई है.

2017-18 में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए श्रमिक जनसंख्या अनुपात 22 प्रतिशत और श्रम शक्ति भागीदारी दर 23.3 प्रतिशत थी, जो कि अब बढ़ गई है साल 2023-24 में बढ़कर क्रमश: 40.3 प्रतिशत और 41.7 प्रतिशत तक पहुंच गई है.
केंद्रीय मंत्री करंदलाजे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, असंगठित क्षेत्र उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण (एएसयूएसई) ने असंगठित गैर-कृषि क्षेत्र में श्रमिकों की संख्या में वृद्धि दिखाई है, जो 2021-22 में 9.79 करोड़ से बढ़कर 2022-23 में 10.96 करोड़ हो गई है. एएसयूएसई सर्वेक्षण विशेष रूप से विनिर्माण, व्यापार और अन्य सेवा क्षेत्रों पर केंद्रित है.
केंद्रीय मंत्री ने भारत के रोजगार बाजार को लेकर कहा कि सितंबर 2017 से सितंबर 2024 तक की अवधि में ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स की संख्या में भी 7 करोड़ नेट सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं. आरबीआई डेटा का हवाला देते हुए केंद्रीय मंत्री ने राज्यसभा में कहा कि देश में 2014-15 के दौरान रोजगार का आंकड़ा 47.15 करोड़ से 2023-24 में बढ़कर 64.33 करोड़ हो गया है, जो कि 9 सालों में 17.18 करोड़ की बढ़ोतरी को दिखाता है.

(Source – IANS)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
भारत में बढ़े रोजगार के अवसर, सात सालों में बेरोजगारी दर 6 से घटकर हुआ 3.2 प्रतिशत
दिल्ली में ‘खराब’ श्रेणी के करीब AQI, राजस्थान में शीतलहर की संभावना, कश्मीर में बढ़ा ठंड का प्रकोप
गूगल मैप ने फिर दिया धोखा, रात भर जंगल में फंसा रहा परिवार, 4 किलोमीटर पैदल चलने के बाद…
Today’s Top News: विदेश मंत्रालय ने सीरिया के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, हेल्पलाइन नंबर जारी
महाराष्ट्र: बेनामी संपत्ति मामले में अजित पवार को बड़ी राहत, इनकम टैक्स से रिलीज की गईं जब्त संपत्तियां
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News