Delhi: छत से गिरी युवती की अस्पताल में मौत, परिवार ने आरोपी तौफीक पर लगाए गंभीर इल्जाम – timesnowhindi.com

Theme
hindi news
cities
delhi news
Updated Jun 24, 2025, 18:22 IST
मृतका नेहा की फाइल फोटो
Delhi News: नई दिल्ली के ज्योति नगर इलाके से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। 18 साल की युवती नेहा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने राजधानी को झकझोर कर रख दिया है। पांचवीं मंजिल से फेंकी गई नेहा की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, आरोपी तौफीक ने नेहा को छत से नीचे धक्का दे दिया था।
पुलिस को जांच के दौरान कई सुराग मिले, जिनके आधार पर आरोपी की पहचान तौफीक के रूप हुई। जानकारी के मुताबिक तौफीक पहले से छत पर बैठा हुआ था, हालांकि हत्या का कारण फिलहाल साफ नहीं है। परिवार का दावा है कि नेहा और तौफीक एक-दूसरे को लगभग तीन साल से जानते थे और नेहा उसे भाई की तरह मानती थी, राखी भी बांधती थी। नेहा की मां ने कहा कि पिछले तौफीक की नेहा की गलत नजर थी। धक्का देने से पहले उसने नेहा का गला भी दबाया था। वैसे तो तौफीक नेहा को अपनी बहन मानता था, उससे राखी बंधवाता था लेकिन नेहा की मां का कहना है कि बहुत दिनों से उसकी नेहा पर बुरी नजर थी और लगातार धमकी दे रहा था।
पुलिस को कल अशोक नगर इलाके से एक युवती के छत से फेंकने की पीसीआर कॉल मिली थी इस घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी तौफीक मुरादाबाद का निवासी है और फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया, जिससे सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल और अर्धसैनिक बल तैनात किया गया। तनाव को देखते हुए मृतका का अंतिम संस्कार भी सुरक्षा घेरे में किया गया। अंतिम यात्रा के दौरान लोगों ने न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और पारिवारिक बयान के आधार पर जांच तेज की गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
मूल रूप से बुद्ध के महापरिनिर्वाण की धरती कुशीनगर से संबंध रखता हूं और पत्रकारिता में नया हूं। पढ़ाई लिखाई का सिलसिला उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के ए…और देखें
Udaipur News: फ्रांसीसी महिला के साथ दरिदंगी, पार्टी के बाद आरोपी ने बनाया हवस का शिकार
खान सर की शादी का तीसरा रिसेप्शन, पार्टी में उमड़ा छात्रों का सैलाब; स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल मेन्यू और मेहमाननवाजी
आज का मौसम, 24 June 2025 IMD Alert LIVE: यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम, जानिए बारिश होगी या नहीं, देखिए अपने शहरों में बारिश और तापमान का हाल
कल का मौसम 25 June 2025: दिल्ली में मानसून का खत्म हो रहा इंतजार, आंधी-बारिश से उत्तर भारत निहाल, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम
शोरूम के सेल्समैन ने ही डाला डाका, उड़ाया 13 करोड़ का सोना, यूं हुई गिरफ्तारी
Follow Us :
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News