प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को मिला चुनाव चिह्न, 'स्कूल बैग' के निशान पर मैदान में उतरेंगे 243 प्रत्याशी – आज तक

Feedback
बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. वहीं, चुनाव आयोग ने जन सुराज पार्टी को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है. जन सुराज पार्टी को ‘स्कूल बैग’ का निशान अलॉट किया गया है. पार्टी अब आगामी विधानसभा चुनाव में अपने सभी 243 प्रत्याशियों को इसी चिह्न के साथ मैदान में उतारेगी.
 
पॉलिटिकल स्ट्रैटेजिस्ट (चुनाव रणनीतिकार) से राजनेता बने जन सुराज के कर्ताधर्ता प्रशांत किशोर ने एक साल पहले ही जन सुराज पार्टी का ऐलान किया था. प्रशांत किशोर की पार्टी सूबे की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. दरअसल, प्रशांत किशोर ये ऐलान भी कर चुके हैं कि जन सुराज पार्टी 243 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी. किसी भी दल के साथ गठबंधन की संभावनाओं को खारिज करते हुए उन्होंने साफ कहा था कि चुनाव से पहले या चुनाव के बाद जन सुराज पार्टी किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी.
 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News