रांची: ग्रामीण के घर में घुसा बाग, गांव वालों ने कमरे में कर दिया बंद – आज तक

Feedback
झारखंड के रांची जिले के सिल्ली प्रखंड के कोचो पंचायत स्थित मारदू गांव में मंगलवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब एक बाघ एक ग्रामीण के घर में घुस गया. यह घटना गांव के पुरंदर महतो के घर की है. उन्होंने जब सुबह करीब साढ़े चार बजे अपने कमरे में कुछ आहट सुनी तो टॉर्च जलाकर देखा. सामने बाघ को देखकर वह घबरा गए लेकिन बिना शोर मचाए सूझबूझ से बाहर निकले और दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया.
यह बाघ पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले से सटे इलाके से गांव में घुसा है. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वह गांव में किस दिशा से आया. खास बात यह रही कि जिस कमरे में बाघ घुसा, वहां दो छोटी बच्चियां सो रही थीं लेकिन बाघ ने उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया.
ग्रामीण के घर में घुसा बाघ
बाघ के कमरे में कैद होने की खबर फैलते ही गांव में दहशत और उत्सुकता का माहौल बन गया. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है. वन विभाग की टीम को तुरंत सूचना दी गई, जो अब गांव में पहुंच चुकी है. टीम बाघ को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश में लगी है.
वन विभाग रेस्क्यू में जुटा
ग्रामीणों ने बाघ की लंबाई करीब 6 से 7 फीट बताई है. फिलहाल गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों को घरों में रहने की अपील की गई है. वन विभाग का कहना है कि जल्द बाघ को पकड़ लिया जाएगा. 
 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News