Bagaha News: शराब माफियाओं के लिए सबक बना बगहा कोर्ट का ये फैसला, कारोबारियों में दहशत – Zee News

बगहा की विशेष अदालत ने शराबबंदी कानून के तहत दो शराब तस्करों को 5-5 साल की सजा और 1-1 लाख रुपये का जुर्माना सुनाया है. यह फैसला बिहार में शराब माफियाओं के लिए चेतावनी है. महज एक हफ्ते में तीन तस्करों को सजा मिलने से यह साफ है कि कानून अब और सख्ती से लागू हो रहा है.
Trending Photos
बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून को लेकर बगहा की विशेष अदालत ने एक बड़ा और सख्त फैसला सुनाया है. विशेष न्यायाधीश राजीव कुमार द्विवेदी की अदालत ने शुक्रवार को दो शराब तस्करों राजकेश्वर कुमार और भीम कुमार को 5-5 साल सश्रम कारावास और 1-1 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई. यह फैसला धनहा थाना क्षेत्र के कांड संख्या 72/24 से जुड़ा है, जिसमें दोनों आरोपियों को 3525 लीटर शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया था.

यह फैसला बिहार सरकार की शराबबंदी नीति को सख्ती से लागू करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. विशेष लोक अभियोजक (SPP) अनवर हुसैन अंसारी ने अदालत में सशक्त पैरवी करते हुए यह साबित किया कि दोनों आरोपी शराबबंदी कानून के गंभीर उल्लंघन में शामिल थे. उन्होंने यह भी बताया कि अगर दोनों जुर्माना नहीं भरते हैं, तो उन्हें 6-6 महीने अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी.

इस मामले में पुलिस और प्रशासन की तत्परता भी चर्चा का विषय रही. बगहा के एसपी सुशांत कुमार सरोज की निगरानी में समय पर चार्जशीट दाखिल हुई और गवाहों को कोर्ट तक पहुंचाया गया. इसी का नतीजा है कि अदालत ने तेज़ सुनवाई कर महज एक सप्ताह में दोषियों को सजा सुना दी. कोर्ट के इस फैसले को नशे के खिलाफ ‘ऐतिहासिक कार्रवाई’ बताया जा रहा है.

अदालत का यह निर्णय बिहार में शराबबंदी कानून की गंभीरता को दर्शाता है. उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत दर्ज इस मामले में दी गई सजा राज्य सरकार की नीति की मजबूती को दर्शाती है. लोक अभियोजक अनवर हुसैन अंसारी और एसपी सुशांत सरोज ने उम्मीद जताई है कि ऐसे फैसलों से शराब कारोबारियों का मनोबल टूटेगा और नशे का अवैध कारोबार थमेगा.
गौरतलब है कि 2022 में स्थापित एक्साइज कोर्ट से यह एक सप्ताह के भीतर दूसरा बड़ा फैसला है. इससे पहले पिछले शनिवार को भी कोर्ट ने एक शराब तस्कर को समान सजा दी थी. कुल मिलाकर अब तक तीन तस्करों को सजा मिल चुकी है, जिससे इलाके में शराब माफियाओं में खलबली मच गई है.
रिपोर्ट: इमरान अजीज
ये भी पढ़ें- Sasaram News: मोहर्रम के जुलूस में बड़ा हादसा, करंट लगने से 8 लड़के झुलसे
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी. बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News