Suryakumar Yadav को क्या हुआ? जर्मनी से दिया हेल्थ पर अपडेट, शेयर की तस्वीर – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Suryakumar Yadav: टीम इंडिया के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में सूर्या हॉस्पिटल में नजर आ रहे हैं। सूर्या को इस हालत में देखकर फैन्स एक पल के लिए घबरा गए। हालांकि, भारतीय टी-20 कप्तान ने कैप्शन में अपनी हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट भी दिया।
Suryakumar Yadav’s surgery has been successfull, wishing a speedy recovery 🤞
– T20I World Cup in 2026…!!! 🇮🇳 pic.twitter.com/aQbyXKqsly
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 25, 2025

सूर्यकुमार ने बताया कि जर्मनी में उनकी स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी सफल रही है। सूर्या ने कहा कि सर्जरी के बाद अब उनकी रिकवरी स्टेज शुरू हो चुकी है और वह जल्द ही मैदान पर लौटेंगे। सूर्यकुमार का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में कमाल का रहा था। मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए सूर्या ने 16 पारियों में कुल 717 रन ठोक डाले थे और वह टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। सूर्या टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए दिखाई दिए थे। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

Edited By
Shubham Mishra
Reported By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News