दानवीर भामाशाह के जीवन दर्शन को बताया – inextlive

मेरठ । सीसीएसयू के अटल सभागार में शनिवार को दानवीर भामाशाह की जयंती के उपलक्ष्य में &व्यापारिक कल्याण दिवस&य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया्र। कार्यक्रम में शहर के व्यापारिक संस्थानों को उनके राजस्व योगदान के लिए भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं
राजस्व क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड, इंटास फार्मास्यूटिकल्स, टाइटन कंपनी लिमिटेड, एम।जेएस मोटर्स और पंजाब मोटर्स वर्क्स को यह सम्मान प्रदान किया गया।कार्यक्रम में सांस्कृतिक विभाग की ओर से रंगारंग प्रस्तुतियां भी हुईं, जिनमें देश की व्यापारिक परंपरा और सेवा भाव को रेखांकित किया गया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया, जिसे सभागार में मौजूद व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने देखा। कार्यक्रम में राज्यमंत्री (ऊर्जा) डॉ। सोमेंद्र तोमर, सांसद (राज्यसभा) लक्ष्मीकांत बाजपेयी, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, एमएलसी अश्वनी त्यागी, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, लोकसभा प्रतिनिधि दीपक गुप्ता, जिलाधिकारी डॉ। वीके सिंह, राज्यकर अपर आयुक्त राम चौरसिया, जिला विकास अधिकारी अम्बरीष कुमार, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार एवं उपायुक्त उद्योग दीपेन्द्र कुमार सहित शहर के प्रमुख व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Copyright © 2025. All Rights Reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News