Aaj Ki Taza Khabar Live: सड़क पर कीलें, बॉर्डर किए सील, किसानों का आज फिर दिल्ली कूच – Zee News Hindi

आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 8 दिसंबर 2024 LIVE: देश-विदेश की तमाम ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ.
Trending Photos
Breaking News in Hindi Live: अपनी मांगी को लेकर 101 किसानों का एक समूह आज एक बार फिर से दिल्ली की ओर मार्च शुरू करेगा. शुक्रवार को पंजाब-हरियाणा सीमा पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे जाने के कारण कुछ किसानों के घायल होने के बाद प्रदर्शनकारी किसानों ने राष्ट्रीय राजधानी की ओर अपना पैदल मार्च स्थगित कर दिया था. वहीं आज फिर से इस मार्च को शुरू किया जाएगा.

एक नजर में देखें आज की बड़ी खबरें

-उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 8 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 में शामिल होंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 8 दिसंबर को रूस की यात्रा पर जाएंगे. यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री और उनके रूसी समकक्ष आंद्रे बेलौसोव मास्को में सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की 21वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे.

-किसान विरोध; 101 किसानों का एक समूह, जिसे ‘जत्था’ भी कहा जाता है, 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे दिल्ली की ओर कूच करेगा
देश-विदेश की तमाम ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ.

महाकुंभ में स्कूल कॉलेज के अधिग्रहण का मामला पहुंचा हाईकोर्ट
प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, महाकुंभ में स्कूल कॉलेज के अधिग्रहण का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, यूपी बोर्ड परीक्षा प्रभावित होने का दिया गया हवाला, हाईकोर्ट ने बोर्ड के सचिव और अपर मुख्य गृह सचिव से व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने को कहा, हाईकोर्ट ने कहा अगर महाकुंभ स्कूल कॉलेज अधिग्रहीत रहेंगे तो परीक्षा कैसे होगी, हाईकोर्ट ने कहा हलफनामा दाखिल नहीं होने पर दोनों अधिकारियों को 17 दिसंबर को व्यक्तिगत होना होगा पेश, सूबेदारगंज के महिला ग्राम इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति की तरफ से दाखिल की गई है याचिका, बिना नोटिस दिए महाकुंभ की फोर्स के लिए स्कूल को अधिग्रहण किया गया है, इसी तरह से शहर के कुल 48 स्कूल कॉलेज अधिग्रहीत किए गए हैं, अधिग्रहण 1 नवम्बर से 2 मार्च 2025 के लिए किया गया है, 24 फरवरी से 12 मार्च तक चलेगी यूपी बोर्ड की परीक्षा, हाईकोर्ट ने पूछा है कि बोर्ड की परीक्षाएं आखिर कैसे संचालित होंगी, मेले के चलते परीक्षार्थियों को परेशानी न हो इसके लिए शिफ्टिंग की व्यवस्था की गई है या नहीं.
आवश्यक
एक नजर में देखें आज की बड़ी खबरें
किशनगंज – जमीयत उलेमा-ए-हिंद द्वारा 8 दिसंबर को सुबह करीब 9 बजे किशनगंज में ऐतिहासिक इजलास-ए-आम. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बिहार, बंगाल और असम समेत देश के कोने-कोने से लोग शामिल होंगे.कार्यक्रम के जरिए केंद्र और राज्य सरकारों को यह संदेश दिया जाएगा कि मुसलमानों के बिना देश की तरक्की संभव नहीं है.
नई दिल्ली – पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल कल रविवार 8 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे मछली बाजार गाजीपुर से लेकर “कूड़े का पहाड़” तक आप सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल कल मुंबई में भारत नॉर्वे व्यापार गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगे.
भारत के विदेश मंत्री जयशंकर 8-9 दिसंबर को बहरीन की यात्रा करेंगे, जहां वे बहरीन के विदेश मंत्री डॉ. अब्दुल्लातिफ बिन राशिद अल जयानी के साथ चौथे भारत-बहरीन उच्च संयुक्त आयोग की सह-अध्यक्षता करेंगे. मथुरा – विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल महानगर मथुरा द्वारा रविवार 8 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे वेद मंदिर से शौर्य यात्रा निकाली जाएगी. चारधाम यात्रा – उत्तराखंड के सीएम धामी 8 दिसंबर को शीतकालीन तीर्थयात्रा सत्र का उद्घाटन करेंगे. इंदौर – पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का संगीत कार्यक्रम 8 दिसंबर को निर्धारित है.
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी रविवार को बरगढ़ जिले में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में 8 दिसंबर से किसानों को प्रति क्विंटल 800 रुपये की अतिरिक्त इनपुट सब्सिडी जारी करेंगे.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News