Feedback
उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा के थाना भरथना क्षेत्र के ग्राम ककरही से एक शादीशुदा महिला के भाग जाने का अजीबो गरीब मामला सामने आया है.राजकुमारी नाम की 35 साल की महिला अपनी ननद का पति यानी अपने ननदोई के साथ चली गई है. राजकुमारी के दिव्यांग पति कुंवर पाल थाने के चक्कर काट रहे हैं. कुंवर पाल का एक हाथ कटा हुआ है. उनका कहना है कि उनके साथ इतना कुछ हुआ है लेकिन कहीं भी ठीक से सुनवाई नहीं हो रही है.
कुंवर पाल ने पत्नी को ढूंढने के लिए दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है. कुंवर पाल ने बताया कि उसकी 4 साल पहले राजकुमारी से शादी हुई थी. राजकुमारी के पहले पति का निधन हो चुका था तो उसके घर वालों ने कुंवर पाल के साथ शादी करवा दी. तभी से यह दोनों साथ रह रहे थे. इनके एक भी संतान नहीं है. कुंवर पाल के जीजा सुभाष चंद्र उम्र की लगभग 60 साल है जो कि थाना सैफई क्षेत्र के अंतर्गत कछपुरा गांव का रहने वाला है. वह राजमिस्त्री का काम करता है और ऐसे ही किसी काम से दो महीने से इनके साथ घर पर रह रहा था. इसी दौरान जीजा का कुंवर की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग बढ़ गया और वह एक दिन बिना बताए घर से गायब हो गए.
कुंवर पाल का कहना है कि 2 महीने हो चुके हैं और दोनों का कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है. सुभाष चंद्र की उम्र 60 वर्ष है और उसके बच्चे भी है लेकिन वह अपने साले की पत्नी को लेकर कहीं चला गया है. कुंवर पाल दो महीने से लगातार उन लोगों को ढूंढ रहा है लेकिन उसकी पत्नी का कहीं पता नहीं चल पाया है. ऐसे में उसने अपनी पत्नी के नाम दस हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है. उसने कहा है कि जो उसकी पत्नी का पता बताया उसको दस हजार रुपए इनाम में दिए जाएंगे. थाना भरथना पुलिस में जब उसने प्रार्थना पत्र दिया है तो उसकी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कर दी गई है. फिलहाल राजकुमारी की तलाश जारी है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू