भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर क्वाड समिट में भाग लेने आज अमेरिका जा रहे हैं. वह 30 जून से 2 जुलाई तक अमेरिकी दौरे पर रहेंगे. विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह यात्रा अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के निमंत्रण पर हो रही है. इस दौरान डॉ. जयशंकर 1 जुलाई को होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक (QFMM) में भाग लेंगे.
उधर कोलकाता के कस्बा स्थित प्रसिद्ध लॉ कॉलेज में छात्रा से हुए गैंगरेप के मामले पूरे पश्चिम बंगाल में बवाल मचा है. इस घटना की तह तक जाने के लिए बीजेपी की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी आज कोलकाता जाएगी.
वहीं उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ है, जिससे लिपुलेख रोड पूरी तरह बंद हो गई है. चट्टानें गिरने के कारण चीन बॉर्डर से संपर्क टूट गया है और आदि कैलाश जा रहे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है. पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ है, जिससे लिपुलेख रोड पूरी तरह बंद हो गई है. चट्टानें गिरने के कारण चीन बॉर्डर से संपर्क टूट गया है और आदि कैलाश जा रहे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. दोबाट, तवाघाट और कुलागाड़ के पास यात्रा मार्ग दिनभर से बाधित रहा. बीआरओ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी रहीं और जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर मार्ग को आंशिक रूप से खोला गया है. हालांकि इलाके में तेज बारिश फिर शुरू हो गई है, जिससे हालात फिर से चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं.