IND vs BAN Final: भारत ने टॉस जीतकर चुनी फील्डिंग, वैभव सूर्यवंशी समेत प्लेइंग 11 में ये खिलाड़ी शामिल – TV9 Bharatvarsh

अंडर-19 एशिया कप का नया चैंपियन कौन होगा, इसका फैसला आज हो जाएगा. दुबई में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में आज भारत का सामना बांग्लादेश से हैं, जिसने पिछली बार ये खिताब जीता था. भारत के कप्तान मोहम्मद अमान ने टॉस जीता है और पहले फील्डिंग का फैसला किया है. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि बांग्लादेश ने पाकिस्तान को शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में एंट्री की थी.
फाइनल मुकाबले की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो दोनों ही टीमों ने कोई भी बदलाव नहीं किया है और उन्हीं खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है, जिन्होंने सेमीफाइनल में अपनी-अपनी टीमों को जीत दिलाई थी. इससे साफ है कि दोनों ही बेहद मजबूत टीमें हैं और उनमें किसी तरह की कमजोरी नहीं है. ऐसे में ये मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.
भारतः मोहम्मद अमान (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे, आंद्रे सिद्धार्थ, केपी कार्तिकेय, निखिल कुमार, हरवंश पंगालिया, हार्दिक राज, किरण छोरमाले, चेतन शर्मा, युद्धजीत गुहा
बांग्लादेशः अजीजुल हाकिम (कप्तान), जवाद अबरार, कलाम सिद्दीकी, मोहम्मद शिहाब जेम्स, रिजान होसन, फरीद हसन, देबाशीष देबा, इकबाल होसैन इमोन, मारूफ मृधा, समीउन बशीर, अल फहद
(खबर अपडेट हो रही है)

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News