मेरठ ब्यूरो। विश्व एस्ट्रेरॉयड दिवस के अवसर पर केएल इंटरनेशनल स्कूल में स्टूडेंट्स के लिए अंतरिक्ष और खगोल विज्ञान से जुड़ी एक खास शैक्षणिक गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने एस्ट्रेरॉयड बेल्ट, सेरेस और वेस्टा जैसे रहस्यमयी खगोलीय पिंडों के बारे में रोचक जानकारियाँ प्राप्त की।
वैज्ञानिक पहलुओं को समझाया
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सेरेस और वेस्टा का संवादात्मक साक्षात्कार रहा। छात्रों ने खुद इन पिंडों की भूमिका निभाते हुए अन्य छात्रों को उनके वैज्ञानिक पहलुओं से परिचित कराया। इस सत्र में बताया गया कि सेरेस और वेस्टा मंगल और बृहस्पति के बीच स्थित एस्ट्रेरॉयड बेल्ट के सबसे बड़े पिंड हैं।
बच्चों की सोच बढ़ेगी
कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल सुधांशु शेखर ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और उन्हें ब्रह्मांड के रहस्यों से जोडऩे का बेहतरीन माध्यम हैं। इससे न केवल ज्ञान बढ़ता है, बल्कि विद्यार्थियों में जिज्ञासा और अनुसंधान की भावना भी प्रबल होती है। विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल को भविष्य में भी जारी रखने की बात कही ताकि विद्यार्थी विज्ञान और खगोलशास्त्र जैसे विषयों में रुचि ले सकें।
Copyright © 2025. All Rights Reserved