बागेश्वरधाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री के जन्मोत्सव पर 4 को प्रवचन का लाइव प्रसारण – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | कोटा
बागेश्वरधाम के प्रमुख आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जन्मोत्सव शहर में उनके अनुयाइयों द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। पं. धीरेंद्र शास्त्री का जन्मोत्सव 4 जुलाई को है। इस दिन रात्रि 8 बजे उनके लाइव प्रवचन होंगे। इसके लिए कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया।
बागेश्वर धाम सरकार शिष्य मण्डल कोटा के अध्यक्ष अनुज शर्मा ने बताया कि जन्मोत्सव के तहत एक से चार जुलाई तक विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण के आयोजन होंगे। एक जुलाई को जवाहर नगर स्थित बागेश्वर धाम कार्यालय में सुबह 9 बजे से रामायण पाठ होगा। 2 को बोरखेड़ा स्थित कंचन रिसोर्ट में हवन पूजन, पौधरोपण, गोसेवा, वानरसेवा, पक्षी सेवा और मत्स्य सेवा की जाएगी। 3 जुलाई को रिसोर्ट में ही सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर, शाम 5 बजे से सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ एवं रात को 9 बजे प्रसिद्ध भजन गायिका अधिष्ठा अनुष्का मन्दसौर मध्यप्रदेश व श्याम सलोना कोटा द्वारा एक शाम बागेश्वर सरकार के नाम भजन संध्या होगी। 4 जुलाई को रिसोर्ट में भंडारे का आयोजन होगा। शहर में विभिन्न जगहों पर सुबह 10 बजे से भोजन के पैकेट वितरित किए जाएंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News