Aaj Ki Taza Khabar Live: घाना के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, 30 साल में पहली बार होगी किसी प्रधानमंत्री की यात्रा – Zee News

Breaking News in Hindi Live​: ब्रेकिंग न्यूज से लेकर देश दुनिया की हर खबर; बिजनेस, एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें Zee News Hindi के साथ.  
Trending Photos
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 01 जुलाई 2025 Live: पीएम मोदी 2-3 जुलाई 2025 को घाना के दौरे पर जा रहे हैं. यह 30 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी. इसके अलावा वह अर्जेंटीना, ब्राजील, त्रिनिदाद और टोबैगो समेत नामीबिया की यात्रा भी करेंगे. दिल्ली में आज यानी 1 जुलाई 2025 से 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुरानी डीजल वाली गाड़ियों को पेट्रोल पंप से पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा. प्रदेश सरकार ने राजधानी में प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया है. तेलंगाना की एक दवा फैक्ट्री में रिएक्टर विस्फोट के कारण 12 लोगों की मौत हो गई. घटना में 34 लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. रेल मंत्रालय की ओर से यात्री किराए में बदलाव किया जा रहा है. अब 1 जुलाई 2025 से ट्रेन की यात्रा महंगी हो जाएगी. विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका में ‘द ह्यूमन कॉस्ट ऑफ टेररिज्म’ की प्रदर्शनी में शामिल हुए. अरविंद केजरीवाल विसावदर उपचुनाव जीत के बाद आज से गुजरात के 3 दिन के दौरे पर जाएंगे. हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारी बारिश के कारण ब्यास नदी का जल स्तर बढ़ गया है.   

 

 

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. यहां ब्यास नदी के ऊफान पर आने से क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. 
 
विस्फोट में मरे 34 लोग 
तेलंगाना में संगारेड्डी स्थित सिगाची फार्मा इंडस्ट्रीज में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हुई. 
वाशिंगटन पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर
विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर अमेरिका के दौरे पर हैं. वह अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन डीसी पहुंच गए हैं. विदेश मंत्री क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए 3 दिन की अमेरिका यात्रा पर हैं.
दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर लगाया नोटिस
दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर लगे नोटिस में लिखा है,’ 1 जुलाई 2025 से 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा.’ इसके अलावा पेट्रोल पंप पर CCTV मरे और स्पीकर भी लगाए गए हैं.   
#WATCH | Delhi | A notice – ‘fuel will not be dispensed to end-of-life vehicles (ELVs) – 15-year-old petrol and 10-year-old diesel vehicles from July 1, 2025’, along with CCTV cameras and speakers, have been installed at petrol pumps in Delhi.
Visuals from a petrol pump in Baba… pic.twitter.com/Jax8G6r3vy
— ANI (@ANI) July 1, 2025
 
घाना की यात्रा पर पीएम मोदी
पीएम मोदी 2-3 जुलाई 2025 को घाना के दौरे पर जा रहे हैं. यह 30 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी. इसके अलावा वह अर्जेंटीना, ब्राजील, त्रिनिदाद और टोबैगो समेत नामीबिया की यात्रा भी करेंगे. 
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News