BRICS सम्मेलन से पहले 3 देशों की यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी, साइन होंगे कई MOU – News24 Hindi

—विज्ञापन—
PM Modi Foreign Tour: ब्राजील की मेजबानी में 6-7 जुलाई को 17वां ब्रिक्स सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी 5 जुलाई की शाम ब्राजील पहुंचेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को प्रधानमंत्री की आगामी विदेश यात्रा की जानकारी देने के लिए विशेष ब्रीफिंग की। इस दौरान आर्थिक संबंध सचिव दम्मू रवि ने पीएम की पांच देशों घाना, त्रिनिदाद-टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा बारे में विस्तार से बताया।
पीएम मोदी 2 जुलाई को ही विदेश यात्रा के लिए भारत से रवाना हो जाएंगे। ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने से पहले पीएम घाना, त्रिनिदाद-टोबैगो और अर्जेंटीना जाएंगे। ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम की यात्रा बेहद अहम मानी जा रही है। इन देशों की यात्रा में कृषि, वैक्सीन विकास, घाना में वैक्सीन हब, रक्षा सहयोग, महत्वपूर्ण खनिज, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना पर चर्चा होगी। साथ ही कई समझौता ज्ञापनों (MOU) पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके बाद 4-5 जुलाई को अर्जेंटीना और फिर 5 जुलाई को ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए ब्राजील जाएंगे। इसके बाद दौरे के अंतिम चरण में 9 जुलाई को नामीबिया जाएंगे। यात्रा के दौरान पीएम मोदी भारतीयों समुदाय से भी बातचीत करेंगे।
17वें ब्रिक्स सम्मेलन की थीम ‘ग्लोबल साउथ का सहयोग’ है। ग्लोबल साउथ से तात्पर्य उन देशों से है जिन्हें अक्सर विकासशील, कम विकसित अथवा अविकसित देश के रूप में जाना जाता है। ये मुख्य रूप से अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका में हैं। घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो देश भी ग्लोबल साउथ में आते हैं। इन देशों की यात्रा के बाद भारत के पास ऐसे देशों का अच्छा समर्थन होगा।
यह भी पढ़ें: बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने दिया इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष को भेजा पत्र
घाना में राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा के साथ पीएम मोदी द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। साथ ही वह वहां संसद को भी संबोधित करेंगे। भारत घाना में वैक्सीन हब बनाएगा। सचिव ने कहा कि इसका उद्देश्य घाना के स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। क्योंकि घाना ने आईएमएफ की शर्तों को पूरा किया है। इसमें भारत की भूमिका को मजबूत होगी। इसके अलावा पीएम मोदी लगभग 15,000 भारतीयों के साथ बातचीत करेंगे।
नामीबिया के राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी नदैतवा के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 9 जुलाई को नामीबिया की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। साथ ही नामीबिया की संसद में भाषण देंगे। यह पीएम मोदी की पहली नामीबिया यात्रा है। भारत से तीसरे प्रधानमंत्री नामीबिया की यात्रा पर जाएंगे। नामीबिया में एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) का विस्तार होगा। केंद्रीय बैंक ऑफ नामीबिया और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल (एनआईपीएल) के बीच समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं।
यह भी पढ़ें: कोलकाता में लॉ छात्रा से गैंगरेप का मुख्य आरोपी मोनोजीत निकला ‘हिस्ट्रीशीटर’, इन धाराओं में दर्ज हैं मामले
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News