Aaj Ki Taza Khabar Live: जम्मू-कश्मीर: फर्जी यात्रा कार्ड धारकों पर सख्ती, पुलिस ने बालटाल से गिरफ्तार किया व्यक्ति – Zee News

Breaking News in Hindi Live​: ब्रेकिंग न्यूज से लेकर देश दुनिया की हर खबर; बिजनेस, एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें Zee News Hindi के साथ.  
Trending Photos
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 01 जुलाई 2025 Live: पीएम मोदी 2-3 जुलाई 2025 को घाना के दौरे पर जा रहे हैं. यह 30 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी. इसके अलावा वह अर्जेंटीना, ब्राजील, त्रिनिदाद और टोबैगो समेत नामीबिया की यात्रा भी करेंगे. दिल्ली में आज यानी 1 जुलाई 2025 से 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुरानी डीजल वाली गाड़ियों को पेट्रोल पंप से पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा. प्रदेश सरकार ने राजधानी में प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया है. तेलंगाना की एक दवा फैक्ट्री में रिएक्टर विस्फोट के कारण 12 लोगों की मौत हो गई. घटना में 34 लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. रेल मंत्रालय की ओर से यात्री किराए में बदलाव किया जा रहा है. अब 1 जुलाई 2025 से ट्रेन की यात्रा महंगी हो जाएगी. विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका में ‘द ह्यूमन कॉस्ट ऑफ टेररिज्म’ की प्रदर्शनी में शामिल हुए. अरविंद केजरीवाल विसावदर उपचुनाव जीत के बाद आज से गुजरात के 3 दिन के दौरे पर जाएंगे. हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारी बारिश के कारण ब्यास नदी का जल स्तर बढ़ गया है.   

 

 

राज्य में बादल फटने की घटनाओं पर हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुखू ने कहा,’कल रात मंडी में बादल फटने की घटनाएं हुईं. काफी नुकसान हुआ है. अब तक 500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. मैं सभी से नदी-नालों के पास न जाने की अपील करता हूं. हमें कई जगहों से घटनाओं की जानकारी मिली है.’
#WATCH | On cloudburst incidents in the state, Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu says, “There were incidents of cloudburst in Mandi last night. There has been considerable damage. So far, there has been a loss of Rs 500 crores. I appeal to everyone not to go near rivers… pic.twitter.com/ve3Ogd0aXB
— ANI (@ANI) July 1, 2025
श्री अमरनाथ जी यात्रा की पवित्रता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बालटाल में एक व्यक्ति को सुरक्षा चौकियों से धोखे से प्रवेश पाने के लिए फर्जी यात्रा पंजीकरण कार्ड का उपयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान शिवम मित्तल पुत्र कृष्ण मित्तल, निवासी द्वारका पुरी, जगाधरी, जिला यमुनानगर, हरियाणा के रूप में हुई है. व्यक्ति ने धोखाधड़ी के माध्यम से जाली यात्रा कार्ड प्राप्त किया था और सुरक्षा कर्मियों को गुमराह करने का प्रयास किया था, जिससे अनिवार्य सुरक्षा सत्यापन प्रक्रिया को अवैध रूप से दरकिनार किया जा सके.
इस संबंध में, पुलिस स्टेशन सोनमर्ग में कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 13/2025 दर्ज की गई है और गहन जांच शुरू की गई है. जम्मू-कश्मीर पुलिस यात्रा की अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. इस तरह के गैरकानूनी कृत्यों में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
बेंगलुरु: कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा,’मेरा कर्तव्य पार्टी के अनुशासन को और मजबूती देना है. हमें स्थानीय निकाय चुनाव और 2028 के विधानसभा चुनाव पर ध्यान केंद्रित करना है. कांग्रेस पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है, हम एकजुट हैं.’ उन्होंने आगे कहा, “मैं नहीं चाहता कि कोई विधायक बोले, जो लोग बहुत बोल रहे हैं, उनके खिलाफ पार्टी हाईकमान निश्चित रूप से कार्रवाई करेगा. मैं नहीं चाहता कि कोई मेरा समर्थन करे या मुझ पर चिल्लाए, हम चर्चा करेंगे और समस्याओं का समाधान करेंगे.’
#WATCH | Bengaluru | Karnataka Deputy CM DK Shivakumar says, “…My duty is to give more strength to the discipline of the party. We have to concentrate on the local body elections and the 2028 assembly elections…There are no groups in the Congress party, we are united…”
He… pic.twitter.com/QXFkkCIJDO
— ANI (@ANI) July 1, 2025
रेल मंत्री ने RailOne एप्लीकेशन लॉन्च किया है, जो यात्रियों की सभी जरूरतों के लिए वन-स्टॉप समाधान है.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा,’रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना का फोकस विनिर्माण क्षेत्र पर होगा. इसके दो भाग हैं; पहला भाग पहली बार काम करने वालों के लिए है और दूसरा भाग निरंतर रोजगार को समर्थन देने के लिए है.’
#WATCH | Union Minister Ashwini Vaishnaw gives details on Employment Linked Incentive Scheme approved by the Union Cabinet.
He says, “…The focus of Employment Linked Incentive Scheme will be on the manufacturing sector. It has two parts; part one is for first timers and part… pic.twitter.com/9jn71dxQxt
— ANI (@ANI) July 1, 2025
 रुद्रप्रयाग में भारी बारिश का कहर 
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के कारण अलकनंदा नदी उफान पर है, जिस कारण रुद्रप्रयाग के मंदिर और भगवान शिव की मूर्ति जलमग्न हो गए हैं.  
#WATCH | रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: भारी बारिश के कारण अलकनंदा नदी उफान पर है, जिस कारण रुद्रप्रयाग के मंदिर और भगवान शिव की मूर्ति जलमग्न हो गए हैं। pic.twitter.com/tGGvvHYLox
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 1, 2025
तकनीकी खराबी के कारण इंडिगो की फ्लाइट रद्द  
प्रयागराज से बंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट टेक्निकल समस्या के कारण कैंसिल हो गई है. फ्लाइट नंबर 6E-6036 को अचानक निरस्त कर दिया गया है.  
 
1 दिन के लिए सस्पेंड हुए नाना पटोले 
महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक नाना पटोले को 1 दिन के लिए सस्पेंड किया गया है. वह शक्तिपीठ महामार्ग और किसानों के मुद्दे पर अपने विचार रख रहे थे. इस दौरान उन्होंने स्पीकर के पास रखे राजदंड को हाथ लगाया, जिसके चलते उन्हें 1 दिन के लिए सस्पेंड किया गया. 
एन रामचंदर राव बने तेलंगाना राज्य इकाई के अध्यक्ष 
भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने एन रामचंदर राव को तेलंगाना स्टेट यूनिट का अध्यक्ष चुना है. अध्यक्ष चुने जाने पर उन्होंने कहा,’ मैं अपने राष्ट्रीय नेतृत्व और पार्टी के अन्य सभी वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझ पर अपना विश्वास और भरोसा जताया और मुझे तेलंगाना राज्य इकाई का अध्यक्ष बनाने का फैसला किया. मैं निश्चित रूप से देखूंगा कि तेलंगाना बीजेपी कड़ी मेहनत करे और हमारा लक्ष्य अगले चुनावों में तेलंगाना में सत्ता में आना है.’ 
 
विस्फोट स्थल का दौरा करने पहुंचे सीएम
 तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने पाशा मेलाराम में सिगाची फार्मा उद्योग विस्फोट स्थल का दौरा किया.  
#WATCH | संगारेड्डी: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने पाशा मेलाराम में सिगाची फार्मा उद्योग विस्फोट स्थल का दौरा किया।
(सोर्स: I&PR) pic.twitter.com/uRTrdxvHOp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 1, 2025
तमिलनाडु के शिवकाशी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से कई लोगों की मौत
तमिलनाडु के शिवकाशी में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए शक्तिशाली विस्फोट में एक महिला समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है. फैक्ट्री से घना धुआं उठता देखा गया, साथ ही अंदर पटाखों में लगातार विस्फोट हो रहे थे. अब तक कई गंभीर रूप से घायल लोगों को बचाया गया है.
 
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. यहां ब्यास नदी के ऊफान पर आने से क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. 
 
विस्फोट में मरे 34 लोग 
तेलंगाना में संगारेड्डी स्थित सिगाची फार्मा इंडस्ट्रीज में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हुई. 
वाशिंगटन पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर
विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर अमेरिका के दौरे पर हैं. वह अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन डीसी पहुंच गए हैं. विदेश मंत्री क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए 3 दिन की अमेरिका यात्रा पर हैं.
दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर लगाया नोटिस
दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर लगे नोटिस में लिखा है,’ 1 जुलाई 2025 से 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा.’ इसके अलावा पेट्रोल पंप पर CCTV मरे और स्पीकर भी लगाए गए हैं.   
#WATCH | Delhi | A notice – ‘fuel will not be dispensed to end-of-life vehicles (ELVs) – 15-year-old petrol and 10-year-old diesel vehicles from July 1, 2025’, along with CCTV cameras and speakers, have been installed at petrol pumps in Delhi.
Visuals from a petrol pump in Baba… pic.twitter.com/Jax8G6r3vy
— ANI (@ANI) July 1, 2025
 
घाना की यात्रा पर पीएम मोदी
पीएम मोदी 2-3 जुलाई 2025 को घाना के दौरे पर जा रहे हैं. यह 30 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी. इसके अलावा वह अर्जेंटीना, ब्राजील, त्रिनिदाद और टोबैगो समेत नामीबिया की यात्रा भी करेंगे. 
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News