UP-Uttarakhand LIVE News Updates: मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. मुस्लिम पक्ष ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के 1 अगस्त के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमे हाई कोर्ट ने हिंदू पक्ष की ओर से दायर विभिन्न मुकदमे को सुनवाई लायक माना था.सीएम योगी ने बुजुर्गों को तोहफा दिया है.
Trending Photos
UP-Uttarakhand LIVE News Updates: सीएम योगी ने 70 साल और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को तोहफा दिया है. आज से आयुष्मान वय वंदना कार्ड शुरू हो गया है. इससे 5 लाख का फायदा मिलेगा. मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. मुस्लिम पक्ष ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के 1 अगस्त के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमे हाई कोर्ट ने हिंदू पक्ष की ओर से दायर विभिन्न मुकदमे को सुनवाई लायक माना था. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे का ट्रायल आज से शुरू होगा. दिल्ली से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का विमान जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करेगा लेंडिंग. संभल हिंसा के मामले में 2 और उपद्रवी गिरफ्तार किए गए हैं. महाकुंभ के दृष्टिगत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 13 दिसंबर को प्रयागराज दौरा प्रस्तावित है. जौनपुर की अटाला मस्जिद मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की बेंच में दोपहर 2 बजे से सुनवाई होगी.
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ. zeeupuk वेबसाइट पर प्रदेश की हर खबरों का अपडेट मिलता रहता है. लखनऊ, आगरा, कानपुर, मिर्जापुर, गाजीपुर, प्रयागराज, वाराणसी से लेकर तमाम शहरों का पल-पल अपडेट यहां है. उत्तर प्रदेश (UP News) और उत्तराखंड (Uttarakhand News) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट सबसे पहले यहां जी यूपी-उत्तराखंड पर पर मिलेगा.
UP News LIVE: संभल मस्जिद से जुड़ी बड़ी खबर
जिला कोर्ट पहुंचे कोर्ट कमिश्नर रमेश राघव
जांच रिपोर्ट आज नहीं कर पाएंगे पेश
15 दिन का कोर्ट से मागेंगे समय
स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का दिया हवाला
UP News LIVE: लखनऊ से बड़ी खबर
मदरसे में नाबालिग छात्रा को तालिबानी सजा
सबक नहीं सुनाने पर छात्रा की पिटाई
टीचर ने कपड़े उतरवा कर की पिटाई
UP News LIVE: वाराणसी के मंडुवाडीह इलाके से बड़ी खबर
विराट एमएस अपार्टमेंट की गिरी लिफ्ट
तेज आवाज के साथ चौथे फ्लोर से गिरी लिफ्ट
लिफ्ट से 8 लोगों को से निकाला गया
UP News LIVE: सहिष्णुता पर बोले जस्टिस शेखर कुमार यादव
‘हम बच्चों को जन्म से सहिष्णुता सिखाते है’
‘जानवरों और प्रकृति से प्रेम करना सिखाते हैं’
‘दूसरी तरफ बच्चों के सामने जानवर कटते हैं’
UP News LIVE: सोनभद्र से बड़ी खबर
सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत
सड़क पर बाइक फिसलनो से हादसा
UP News LIVE: सिपाही पेपर लीक पर बड़ी खबर
ED ने शुरू की पेपर लीक की जांच
पुलिस भर्ती बोर्ड से दस्तावेज मांगे
बिहार में ब्लैकलिस्ट हुई थी कंपनी-सूत्र
पेपर लीक में ब्लैकलिस्ट हुई थी कंपनी-सूत्र
UP News LIVE: बदायूं से बड़ी खबर
मंदिर-मस्जिद विवाद पर बोले प्रवीण तोगड़िया
’12 हजार मंदिरों को तोड़कर बनाई मस्जिदें’
बांग्लादेश हिंसा को लेकर भी आक्रामक नजर आए
UP News LIVE: मौलाना डरे..देवबंद में भी सर्वे?
#Deoband
मौलाना डरे..देवबंद में भी सर्वे?
संभल-अटाला..अब देवबंद का नंबर?
दारुल उलूम में खुदाई की मांग क्यों?
साध्वी प्राची की बेतुकी मांग #SambhalJamaMasjid #AtalaDeviMandir #Masjid @DivyaTiwari57 pic.twitter.com/zYDxcwBkh1
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) December 9, 2024
UP News LIVE: मोरल ग्रुप ऑफ कम्पनीज ने किया आयोजन
इकाना इंडोर स्टेडियम में हुआ आयोजन
आयोजन में ‘ग्रेट फिनश्योर एप लॉन्च’ की लॉन्चिंग
MD अजय कुमार शर्मा और CMD अरुण शर्मा रहे मौजूद
मोरल भारत सम्मान से नवाजे गए कई लोग
UP News LIVE: महाकुंभ की सुरक्षा के लिए खास तैयारी
आस्था के महाकुंभ की सुरक्षा के लिहाज से पुलिस महकमे ने इस बार कई खास तैयारियां की है. महाकुंभ में चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती रहने वाली है. वहीं मिलिट्री ट्रेंड्स घुड़सवार पुलिस भी महाकुंभ क्षेत्र की निगहबानी के लिए तैयार हैं. महाकुंभ क्षेत्र में 130 घोड़ों पर सवार पुलिस के जवानों का 24 घंटे मूवमेंट देखने को मिलेगा. घुड़सवार पुलिस महाकुंभ क्षेत्र की भीड़ को नियंत्रित करने में भी काफी मददगार साबित होने वाले हैं. इसके लिए इन्हें खास ट्रेनिंग भी दी गई है.
UP News LIVE: गौ तस्करों से पुलिस की मुठभेड़
बाराबंकी पुलिस की बीती रात गौ तस्करों से मुठभेड़ हो गई. जिसमें दो गौ तस्कर गोली लगने से घायल हो गए. कुल सात गौ तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी शातिर अपराधी हैं और गौ तस्करी जैसे जघन्य अपराध को अंजाम देते रहे हैं. इन सभी का लंबा अपराधिक इतिहास है.
UP UK News LIVE:ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हिमपात
#Uttarkashi
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हिमपात
गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल में बर्फबारी
सीजन की पहली बर्फबारी
बर्फबारी से पर्यटक खुश #uknews #zeeupuk #gangotri #yamunotri #River #snow @shukladeepali15 pic.twitter.com/YfaH4wqUWv
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) December 9, 2024
UP News LIVE:प्रयागराज पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री
रेलवे स्टेशनों का किया निरीक्षण
झूंसी, फाफामऊ का किया निरीक्षण
अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
महाकुंभ के कामों का लिया जायजा
UP News LIVE:बाबा के सुरक्षकर्मीयों का विवाद ?
आगरा से बाबा बागेश्वर का एक वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री के सुरक्षाकर्मियों का किसी बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था. जिन लोगों से विवाद हुआ, वो लोग शराब के नशे में थे. इन्होंने सुरक्षाकर्मियों और ढाबा संचालक के साथ विवाद किया. तो बाबा का काफिला पेट्रोल पंप पर रुका. इस दौरान का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पंडित धीरेंद्र शास्त्री हाथ धोते नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस विवाद की पुष्टि अभी तक किसी ने भी नहीं की है.
UP News LIVE:सरकारी स्कूल में गुरू ‘चाकूबाज’
#Barabanki
सरकारी स्कूल में गुरू ‘चाकूबाज’
गुरु की गुंडागर्दी की तस्वीर
छात्रा के भाई पर चाकू से हमला !#upnews #zeeupuk #teacher @DivyaTiwari57 pic.twitter.com/jHdIYqb4eW
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) December 9, 2024
UP News LIVE:सुब्रत पाठक ने सपा पर साधा निशाना
मिल्कीपुर सीट पर टिकट विवाद पर साधा निशाना
‘सपा में समाजवाद नहीं परिवारवाद’
‘परिवारवाद के प्रोडक्ट हैं अखिलेश यादव’
‘नेपोटिज्म का विरोध नहीं कर सकते अखिलेश’
UP News LIVE: मैनपुरी से बड़ी खबर
गठबंधन पर बोले एसपी नेता रामगोपाल यादव
‘सपा चाहती है इंडिया गठबंधन कायम रहे’
‘खड़गे साहब है गठबंधन के नेता’
UP News LIVE: अलीगढ़ पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करते छह अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
यूपी में चलाए जा रहे ऑपरेशन निहत्था अभियान के तहत अलीगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह अभियुक्तों को अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करते हुए छह शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से तमंचे-कारतूस, दो बाइकें और नकदी बरामद हुई है. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
UP News LIVE:गाज़ीपुर के मनरेगा मजदूर संघ के श्रमिकों ने सोमवार की भोर में तीन बजे के बाद डीएम-एसपी कार्यालय के सामने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया है. इस अवसर पर बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूरों में महिलाएं और पुरुष डीएम और एसपी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किए, जिलाध्यक्ष हरेंद्र यादव ने बताया है कि अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर वे लोग अपना धारणा प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से कर रहे थे, लेकिन बीती रात कुछ अवांछनीय तत्वों ने उनलोगों के साथ गलत बर्ताव किया है, और सरकार ने उनको होमगार्ड तक की सुरक्षा प्रदान नहीं की थी। इसलिए क्षुब्ध होकर आज वे लोग कचहरी जिला मुख्यालय पर डीएम और एसपी कार्यालय की सड़क पर बैठकर चक्काजाम करने पर विवश हो गए हैं। हरेंद्र ने बताया कि उनकी सात सूत्रीय मांगें क्या हैं…
UP News LIVE:सोनभद्र से बड़ी खबर
सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत
सड़क पर बाइक फिसलने से हादसा
कोन थाना इलाके में हल्ला गांव की घटना
UP News LIVE:जेवर एयरपोर्ट से जुड़ी बड़ी खबर
आज लैंड करेगी पहली फ्लाइट
11 बजे शुरू होगा ट्रायल रन
#JewarAirport
जेवर एयरपोर्ट से जुड़ी बड़ी खबर
आज लैंड करेगी पहली फ्लाइट
11 बजे शुरू होगा ट्रायल रन #Airport #Flight #Airoplane @shukladeepali15 pic.twitter.com/OHAEDBQj5m
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) December 9, 2024
Sambhal News LIVE: संभल के जामा मस्जिद से जुड़ी बड़ी खबर
आज कोर्ट में नहीं पेश होगी सर्वे रिपोर्ट
कोर्ट कमिश्नर ने स्वास्थ्य का दिया हवाला
9 दिसंबर को पेश करना था सर्वे रिपोर्ट
Prayagaraj News LIVE: महाकुंभ को लेकर योगी फुल एक्टिव हैं
सार्वजनिक आश्रय स्थल का उद्घाटन
नाममात्र शुल्क में श्रद्धालुओं को बेड
Sambhal News LIVE: संभल हिंसा से जुड़ी बड़ी खबर
पुलिस ने 2 और उपद्रवी पकड़े
अनस, सूफियान से पूछताछ में जुटी पुलिस
CCTV में कैद हुए थे दोनों उपद्रवी
#Sambhal
संभल हिंसा से जुड़ी बड़ी खबर
पुलिस ने 2 और उपद्रवी पकड़े
अनस, सूफियान से पूछताछ में जुटी पुलिस
CCTV में कैद हुए थे दोनों उपद्रवी #upnews #zeeupuk #sambhalnews #sambhal @DivyaTiwari57 pic.twitter.com/0YtaIRoNQI
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) December 9, 2024
UP News LIVE:ग्रेटर नोएडा -नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे का ट्रायल आज से होगा शुरू
दिल्ली से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का विमान जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करेगा लेंडिंग, क्रू मेंबर के साथ करेगा लैंडिंग ,9 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक रनवे का होगा ट्रायल, ट्रायल के बाद कमर्शियल सेवा के लिए डीजीसीए से एरोड्रम लाइसेंस के लिए किया जाएगा आवेदन,जेवर एयरपोर्ट पर अप्रैल 2025 से उड़ान भरेंगे विमान।
UP News LIVE:उन्नाव में पुलिस टीम पर हमला
पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़
हमले में पुलिस कर्मी घायल
UP News LIVE:प्रवीण तोगड़िया का बयान
बांग्लादेश हिंसा पर बोले
बांग्लादेश के 4 टूकड़े होने चाहिए
Prayagaraj News LIVE: प्रयागराज -अधिवक्ता अखिलेश शुक्ला हत्याकांड में फरार मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
मुख्य अभियुक्त अतुल सिंह और सह अभियुक्त अजय यादव गिरफ्तार, अधिवक्ता हत्याकांड के बाद से दोनों अभियुक्त चल रहे थे फरार, पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को घटना के दस दिन बाद किया गिरफ्तार, अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से वकीलों में आक्रोश का माहौल था, शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के काफिले का घेराव करने की वकीलों ने किया था प्रयास, पुलिस कमिश्नर ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी का लिखित आश्वासन देकर अधिवक्ताओं को शांत कराया था।
Jewar Airport News: आज पहली बार जेवर एयरपोर्ट पर उतरेगा विमान, जानें कब शुरू होगी कॉमर्शियल उड़ान?
Jewar Airport News: जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) से जुड़ गुड न्यूज सामने आई है. जो लोग लंबे समय से जेवर एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, उनका इंतजार खत्म होने वाला है. यहां से उड़ान सेवा शुरू होने का काउंटडाउन शुरू हो गया है. दरअसल, आज (9 दिसंबर) सुबह 11 बजे ट्रायल शुरू हो जाएगा. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अधिकारियों की मानें तो एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का विमान नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेगा.
Prayagaraj News LIVE: प्रयागराज जिला प्रभारी विजय सरोज को बीएसपी से निष्कासित किया गया
अनुशासनहीनता के आरोप में विजय सरोज को निष्कासित किया गया
पार्टी विरोधी गतिविधियों में भी शामिल होने का है आरोप।
Lucknow News LIVE: गोरखपुर दौरे पर सीएम योगी
70 वर्ष व उससे अधिक उम्र के वृद्धजन को आयुष्मान वय वंदना कार्ड वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.
Prayagaraj News LIVE:प्रयागराज -माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड से जुड़ी बड़ी ख़बर
दसवीं और बारहवीं परीक्षा के लिए केंद्र तय किए गए. प्रदेशभर में 8140 परीक्षा केंद्र दसवीं और बारहवी के लिए बनाए गए. बोर्ड की वेबसाइट पर बनाए गए परीक्षा केंद्रों की जानकारी अपलोड. बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के लिए इस बार कुल 54 लाख 32 हजार 519 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
Prayagaraj News LIVE: प्रयागराज-इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर
जौनपुर की अटाला मस्जिद मामले में होगी हाईकोर्ट में सुनवाई. जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की बेंच में दोपहर 2 बजे से होगी सुनवाई. मस्जिद की तरफ से वक्फ बोर्ड ने हाईकोर्ट में दाखिल की है याचिका. जौनपुर की निचली अदालत में हिंदू पक्ष की याचिका स्वीकार किए जाने को हाईकोर्ट में दी गई है चुनौती. हिंदू पक्ष ने निचली अदालत में जौनपुर की अटाला मस्जिद को अटाला देवी मंदिर बताते हुए पूजा अर्चना का अधिकार दिए जाने की मांग की है. जौनपुर की जिला न्यायालय ने हिन्दू पक्ष की तरफ से दाखिल याचिका को सुनवाई योग्य माना है.मस्जिद कमेटी ने निचली अदालत में दाखिल याचिका की पोषणीयता को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.