Aaj Ki Taaza Khabar: सूरत में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, गाेलियां लगने से 2 घायल – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो किसानों ने अपना दिल्ली मार्च टाल दिया है। बीते दिन किसानों ने दिल्ली कूच करने की कोशिश की तो पुलिस से झड़प हुई। सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद मॉस्को पहुंच गए हैं। उन्होंने परिवार के साथ वहां राजनीतिक शरण ली है। कुरुक्षेत्र में एक घर में 4 लाशें मिलने के मामले का पटाक्षेप हो गया है। ग्वालियर में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड हुआ है। गाजियाबाद में एक महिला 2 साल की बच्ची की लाश लेकर घूमती मिली है। महाराष्ट्र में EVM पर हंगामा बढ़ता ही जा रहा है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
सूरत के डिंडोली इलाके में फायरिंग की घटना हुई है। एक युवक द्वारा हवा में 3 राउंड फायरिंग की गई और गोलियां 2 लोगों को लगी। यह हवाई फायरिंग शादी में की गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, लेकिन सूरत पुलिस द्वारा अब तक कोई करवाई नहीं की गई है।

बुलंदशहर में इनामी बदमाश का एनकाउंटर हुआ है। गौकश बदमाश से स्वाट टीम और थाना कोतवाली देहात पुलिस की मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में पुलिस टीम पर इनामी बदमाश ने फायरिंग की है। पुलिस की जबाबी फायरिंग में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश शमीम उर्फ कंजा पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। कोतवाली देहात पुलिस और स्वाट टीम की अडौली नहर पुल के पास मुठभेड़ हुई।
गिरफ्तार किए गए बदमाश का आपराधिक इतिहास रहा है।
ग्वालियर में मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के भाई का निधन हो गया है। मंत्री के बड़े भाई देवेन्द तोमर का निधन हुआ। कल गंभीर हालात में एयर एंबुलेंस से हैदराबाद के KIMS हॉस्पिटल के लिए रवाना हुए थे। हालात बिगड़ने पर भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। देवेंद्र तोमर लंग्स इंफेक्शन की बीमारी से लंबे समय से झूझ रहे थे।
रोहतक में अल सुबह लगभग 3 बजे रोहतक में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। 2 बदमाश गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस को गोहाना रोड पर कृष्णा डेरी के पास बदमाशों के होने की सूचना मिली थी। अपराध जांच शाखा नंबर एक की टीम ने बदमाशों को घेर सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन बदमाशों की ओर से फायरिंग हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में फतेहाबाद के जसबीर और खरखौदा के साहिल को गोलियां लगी हैं।
दिल्ली में फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूलों की ओर से पुलिस को जानकारी दी गई है। DPS RK पुरम, पश्चिम विहार के GD गोयनका, मयूर विहार फेज 1 स्थित मदर मैरी स्कूल को धमकी भरे ईमेल मिले। तीनों स्कूलों में बच्चों को घर भेजकर तलाशी अभियान चलाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर में ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024’ का उद्घाटन करेंगे। पानीपत में LIC की ‘बीमा सखी योजना’ की शुरुआत करेंगे। संसद के शीतकालीन सत्र का 10वां दिन है। संसद में भाजपा कांग्रेस की फंडिंग को लेकर हंगामा कर सकती है। गोरखपुर में आज योगी आदित्यनाथ आयुष्मान वय वंदन कार्ड के वितरण का शुभारंभ करेंगे। ​रूस में आज राजनाथ सिंह भारत को समुद्र का नया प्रहरी ‘तुशील’ सौंपेंगे। नोएडा एयरपोर्ट पर आज पहली बार विमान उतरेगा और वाटर कैनन से इसका स्वागत किया जाएगा। सिंघु बॉर्डर खोलने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। आज को इस याचिका पर सुनवाई होने की संभावना है।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में एक घर में 4 लाशें मिलीं और एक बच्चा घायल मिला। तलाशी लेने पर पुलिस के हाथ सुसाइड नोट लगा। इस सुसाइड नोट से पता चला कि शख्स ने अपने मां-बाप और पत्नी की हत्या करके सुसाइड की। मां-बाप का गला रेता और पत्नी का गला घोंटा। प्रॉपर्टी विवाद में वारदात अंजाम दिए जाने का शक पुलिस को है।

Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News