पल्स पोलियों अभियान के दूसरे दिन सोमवार को ग्राम पंचायत जरगावां में पांच वर्ष तक के बच्चों को घर-घर जाकर खुराक दी गई। पोलियो अभियान के तहत कल बूथ पर 152 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई थी। जो बूथ पर दवा नहीं पी पाए थे, उन्हें घर-घर जाकर यह खुराक दी ग
वहीं, जरगावां पंचायत के सुपरवाइजर सतीश सिंह ने बताया कि यह अभियान शुक्रवार तक चलेगा। सरकार की प्राथमिकता यह है कि कोई भी बच्चा पोलियो ड्रॉप से वंचित न रहे। इसके लिए पंचायत के प्रत्येक गांव में आशा, आंगनवाड़ी, एएनएम कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर पोलियो ड्रॉप पिलाई जा रही है। सतीश सिंह ने यह भी कहा कि पोलियो एक लाइलाज बीमारी है, जो बच्चों में दिव्यांगता का मुख्य कारण बन सकती है। बच्चों को पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘दो बूंद जिंदगी की’ हर बार पिलाना जरूरी है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.