पटना को मिलेगा पांच मंजिला नया कलेक्ट्रेट ऑफिस, सीएम नीतीश कुमार करेंगे शुभारंभ – Aaj Tak

Feedback
बिहार की राजधानी पटना को मंगलवार को नया कलेक्ट्रेट मिलेगा जिसका मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुभारंभ करेंगे. मंगलवार को पटना कलेक्ट्रेट के नए बहुमंजिला आधुनिक परिसर से कामकाज की शुरुआत होगी. यह बहुमंजिला दफ्तर ढाई सालों में बनकर तैयार हुआ है. नया भवन पुरानी इमारतों को तोड़कर उनके स्थान पर बनाया गया है.
इस नए परिसर में पुराने डच तकनीक के रिकॉर्ड रूम से जुड़े आठ स्तंभों को संरक्षित किया गया है और इन्हें एक विशेष प्लाज़ा में प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है. यह परिसर गंगा नदी के किनारे स्थित है और ऐतिहासिक कलेक्ट्रेट घाट के बिल्कुल सामने है.
नया परिसर तीन ऊंची इमारतों और बेसमेंट पार्किंग सुविधाओं से लैस है. मुख्य कलेक्ट्रेट भवन में ‘जी+5’ मंजिलें और एक बेसमेंट है, जिसमें जिला अधिकारी का कार्यालय शीर्ष मंजिल पर होगा. पूर्वी और पश्चिमी ब्लॉकों में ‘जी+4’ मंजिलें और बेसमेंट हैं.
पूर्वी ब्लॉक में जिला बोर्ड का कार्यालय होगा जबकि पश्चिमी ब्लॉक में एसडीओ और डीडीसी के कार्यालय होंगे. बता दें कि साल 2016 में बिहार सरकार ने पुराने कलेक्ट्रेट को तोड़ने का प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद इसे बचाने के लिए व्यापक विरोध हुआ था. डच राजदूत और दिल्ली स्थित इंटैक जैसे संगठनों ने इसे “साझी विरासत” के रूप में संरक्षित करने की अपील की थी. हालांकि, 2022 में इसे तोड़ दिया गया और नया निर्माण शुरू हुआ.
इस नई इमारत में 39 प्रशासनिक विभागों के कार्यालय होंगे, जो उद्घाटन के बाद अपने अस्थायी स्थलों से यहां ट्रांसफर होंगे. यह नया कलेक्ट्रेट परिसर न केवल आधुनिक प्रशासनिक आवश्यकताओं को पूरा करेगा बल्कि पुरानी विरासत की स्मृतियों को भी संजोए रखेगा.

 
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News