Feedback
MP अजब है, सबसे गजब है… ये बात तब सही साबित होती है, जब गरीब जनता के इस्तेमाल में आने वाले सार्वजनिक शौचालय में भोपाल नगर निगम ने शुल्क को 6 रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए कर दिया है. नगर निगम के इस फैसले ने गरीबों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, क्योंकि शौच के लिए अब 10 रुपए देने पड़ रहे हैं. ये फैसला गरीबों पर भारी पड़ रहा है. सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल करने वाले लोग बढ़ी हुई कीमतों पर बहस भी कर रहे हैं.
राकेश 6 नंबर स्टॉप के पास सफाई का काम करता है और रोज सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल करता है, लेकिन शुक्रवार को जब उससे 10 रुपए देने मांगे तो उसकी शौचालय कर्मचारी से बहस हो गई. राकेश ने बताया कि इसका इस्तेमाल सिर्फ गरीब लोग ही करते हैं, ऐसे में गरीबों के लिए इसको महंगा करना गलत है.
वहीं, पास के रेस्टोरेंट में काम करने वाले लोकेश ने बताया कि वो रोज सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल करता है, लेकिन पहले जहां 5 रुपए लिए जाते थे, वहां आज 10 रुपए लिए गए, जो उसके जैसे गरीब लोगों की जेब पर भारी पड़ेंगे,क्योंकि रेस्टोरेंट में काम करके इतने पैसे नहीं मिलते कि महीने के 300-400 रुपए शौचालय में खर्च हो जाएं.
हालांकि, नगर निगम किशन सूर्यवंशी का कहना है कि साफ-सफाई का सामान और कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़ी है, इसलिए शौचालय का शुल्क बढ़ाया गया है. वैसे भी लंबे समय से यह शुल्क 6 रुपए था इसलिए शुल्क बढ़ाना ज़रूरी था. हम राजधानी की जनता को साफ सुथरी और बेहतर व्यवस्थाएं देना चाहते हैं.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू