आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज) LIVE: दिल्ली के 20 से ज्यादा स्कूलों को एक ही दिन में बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसे लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। बेंगलुरु में भी 40 से ज्यादा स्कूलों को इसी तरह की धमकी मिली है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित शराब घोटाले से संबंधित मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। आज सुबह ही ED की एक टीम भूपेश बघेल के घर पर छापेमारी करने पहुंची थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। बिहार में कुछ महीने बाद जबकि पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इन दोनों राज्यों में प्रधानमंत्री विकास की कई परियोजनाओं की शुरुआत एवं उद्घाटन करेंगे। मोतिहारी की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस और आरजेडी के शासन में गरीबों को पक्के मकान मिलना असंभव था।”
अमेरिका ने The Resistance Front (TRF) द रेजिस्टेंस फ्रंट को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। TRF ने पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस आतंकी संगठन ने पहलगाम में 26 लोगों की हत्या कर दी थी। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि आम आदमी पार्टी INDIA गठबंधन का हिस्सा नहीं है। बांद्रा में शुक्रवार तड़के तीन मंजिली चॉल ढह गई।
दिन भर की बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें जनसत्ता के साथ…
आप नेता संजय सिंह ने कहा, “INDIA गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बना था। उसके बाद, हमने हरियाणा और दिल्ली के साथ-साथ पंजाब उपचुनाव भी अकेले लड़े। अब हम आगामी बिहार चुनाव भी अकेले लड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी INDIA गठबंधन का हिस्सा नहीं है। हालाँकि, जब भी हमें लगेगा कि सरकार गलत है, हम उसका विरोध करेंगे।”
https://twitter.com/i/status/1946144950334448068
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल रायपुर स्थित पीएमएलए कोर्ट में पेश हुए। प्रवर्तन निदेशालय ने चैतन्य बघेल को अदालत में पेश किया। उन्हें छत्तीसगढ़ में कथित करोड़ों रुपये के शराब घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।
https://twitter.com/i/status/1946148571935637765
धर्मांतरण में शामिल लोगों की गिरफ्तारी पर देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने कहा, “अवैध फंडिंग का एक मामला चल रहा था, जिसमें यूपी एटीएस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ के बाद, देहरादून में मामले का एक कनेक्शन पाया गया, जिसे एटीएस की टीम ने पकड़ लिया है… हमारी एजेंसियां भी मिल रहे सभी इनपुट्स पर सतर्क हैं… अगर धर्मांतरण के खिलाफ सख्त नियमों के बाद भी इस तरह की कोई हरकत सामने आती है, तो यहां की पुलिस भी सख्त कार्रवाई करेगी।”
https://twitter.com/i/status/1946139602701463675
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हम 16 जुलाई 2025 को इराक के अल-कुट शहर में लगी आग की घटना में जान गंवाने वाले और घायल हुए लोगों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त करते हैं। इस कठिन घड़ी में भारत के लोग इराक के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।”
बिहार में चंदन मिश्रा की हत्या पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, “ऐसा तो आपने फ़िल्मों में देखा होगा, कोई सुबह 9 बजे निकल जाता है और फ़िल्मी अंदाज़ में गोली चला देता है… ये क्या है?.. क्या दुनिया का कोई निवेशक कभी यहां आएगा? क्या कोई अपने बच्चे को वापस आने देगा?”
https://twitter.com/i/status/1946134157987557712
समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा, “रॉबर्ट वाड्रा को निशाना बनाना एक राजनीतिक चाल है। अगर जमीन की कीमत बैलेंस शीट में नहीं छिपाई गई थी तो खरीदी गई कीमत से अधिक कीमत पर जमीन बेचना कोई अपराध नहीं है।”
https://twitter.com/i/status/1946132779730952236
असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, “असम कैबिनेट ने डिब्रूगढ़ में असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की एक परियोजना के लिए 357 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है।”
https://twitter.com/ANI/status/1946130363509772453
ईडी द्वारा अपने बेटे की गिरफ्तारी पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “कांग्रेस अडानी के खिलाफ लड़ रही है। विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए यह रणनीति अपनाई गई है। वे अब मेरे बेटे को निशाना बना रहे हैं ताकि कोई भी अडानी के खिलाफ आवाज न उठा सके। हम न डरेंगे और न झुकेंगे।”
https://twitter.com/i/status/1946120824681070787
बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “… हमने बिहार के मखाना किसानों को दुनिया से जोड़ा जिसके बाद मखाना की कीमतें बढ़ गईं… हम मखाना बोर्ड की स्थापना कर रहे हैं…”
https://twitter.com/i/status/1946115589417652234
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में कहा, “कांग्रेस और आरजेडी के शासन में गरीबों को पक्के मकान मिलना असंभव था।”
https://twitter.com/i/status/1946113351139869169
भूपेश बघेल के घर पर छापेमारी की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता उनके आवास के बाहर जमा हो गए और जांच एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
https://twitter.com/i/status/1946110757219033120
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, “अगर जस्टिस यशवंत वर्मा इस बारे में सर्वोच्च न्यायालय या उच्च न्यायालय जा रहे हैं, तो यह उनका विशेषाधिकार है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोतिहारी में जनसभा स्थल पर पहुंचे, जहाँ वे 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद रहे।
https://twitter.com/i/status/1946095410285830594
बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, “… नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार औद्योगीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं में 28वें स्थान पर है और अन्य सभी मानदंडों में अंतिम स्थान पर है। यह अपराध का केंद्र बन गया है।”
https://twitter.com/i/status/1946087208123044191
ईडी की छापेमारी पर पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, “अडानी से जुड़ा एक मामला सामने आया है। उन्हें खुश करने के लिए मोदी और शाह ने मेरे आवास पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) को भेजा है। हम डरेंगे नहीं। हम उनके सामने नहीं झुकेंगे। वे देश के सभी विपक्षी नेताओं को निशाना बना रहे हैं। ईडी पहले भी मेरे आवास पर आ चुकी है। हम एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे। हमें लोकतंत्र और न्यायपालिका पर भरोसा है।”
https://twitter.com/i/status/1946079275590762656
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर पर ईडी के छापे को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, “लगातार जांच की कार्रवाई हो रही है।”
https://twitter.com/i/status/1946065392801103899
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वन महोत्सव में वृक्षारोपण अभियान में शामिल हुईं। उन्होंने कहा, “हमें बहुत खुशी है कि आज दिल्ली को हरित करने के लिए सभी लोग इकट्ठा हुए हैं। दिल्ली को हरा-भरा करना हमारा ध्येय है।”
https://twitter.com/i/status/1946063903341113844
दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, “विधायिका पूनम जी पूरी दिल्ली की तरफ से और सभी महिलाओं की तरफ से कांवड़ लेकर गई और अभी उन्होंने जलाभिषेक किया है। देखने में ये दृश्य अद्भूत है और उनके ऊपर और हमारे दिल्ली शहर के ऊपर भगवान भोलेनाथ की कृपा होगी….मैं पूनम जी को बधाई देता हूं और उनसे प्रेरणा लेकर और भी महिलाएं जाएं और कांवड़ लेकर आएं।’
https://twitter.com/i/status/1946062020941390174
बिहार के मोतिहारी में कैदी की गोली मारकर हत्या पर बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा, “ऐसा दिखाने की कोशिश की जा रही है कि बिहार की कानून-व्यवस्था खराब है। गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस ने शूटर और हथियार सप्लायर को पकड़ लिया था। कल की घटना में पुलिस ने शूटर की पहचान कर कुछ ही घंटों में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हर जगह पुलिस मौजूद हो, यह संभव नहीं है लेकिन कल की घटना में तो आरोपी कुछ ही घंटों में पकड़े गए। पुलिस अपना काम तत्परता से कर रही है…”
https://twitter.com/i/status/1946058701212672119
बिहार के मोतिहारी में कैदी की गोली मारकर हत्या पर बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा, “ऐसा दिखाने की कोशिश की जा रही है कि बिहार की कानून-व्यवस्था खराब है। गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस ने शूटर और हथियार सप्लायर को पकड़ लिया था। कल की घटना में पुलिस ने शूटर की पहचान कर कुछ ही घंटों में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हर जगह पुलिस मौजूद हो, यह संभव नहीं है लेकिन कल की घटना में तो आरोपी कुछ ही घंटों में पकड़े गए। पुलिस अपना काम तत्परता से कर रही है…”
https://twitter.com/i/status/1946058701212672119