HMD T21 टैबलेट भारत में लॉन्च, मिलेगा 4G वॉयस कॉलिंग फीचर, इतने रुपये है कीमत – आज तक

Feedback
HMD Global ने भारतीय बाजार में नया प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया है, जो साल 2023 में लॉन्च हुए Nokia T21 का रिब्रांडेड वर्जन है. कंपनी ने इस टैबलेट के स्पेसिफिकेशन्स में कोई बदलाव नहीं किया है. इसमें आपको 10.36-inch का 2K रेज्योलूशन वाला LCD डिस्प्ले मिलता है. 
डिवाइस UNISOC T612 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें कॉलिंग के लिए 4G सपोर्ट, 8MP का फ्रंट और रियर कैमरा मिलता है. टैबलेट को पावर देने के लिए 8200mAh की बैटरी दी गई है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी खास बातें. 
HMD T21 में 10.36-inch का IPS LCD डिस्प्ले मिलेगा, जो 400 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए टफ ग्लास का इस्तेमाल किया गया है. इसमें आपको हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट (nano + nano / microSD) मिलता है. 
यह भी पढ़ें: HMD और Lava फोन पर फ्री में देख सकेंगे ‘TV चैनल’, नहीं पड़ेगी इंटरनेट या सब्सक्रिप्शन की जरूरत
टैबलेट UNISOC T612 प्रोसेसर पर काम करता है. डिवाइस Android 13 पर बेस्ड है, जिसे Android 14 का अपग्रेड मिलेगा. ध्यान रहे कि इस वक्त मार्केट में Android 15 वाले डिवाइस आ रहे हैं. इसमें 8MP का फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप मिलता है. 
इसमें FM रेडियो, स्टीरियो स्पीकर, डुअल माइक्रोफोन, OZO ऑडियो और प्लेबैक मिलता है. डिवाइस IP52 रेटिंग के साथ आता है. टैबलेट में 4G LTE वॉयस कॉलिंग और Type-C चार्जिंग पोर्ट मिलता है. इसे पावर देने के लिए 8200mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W की चार्जिंग सपोर्ट करती है. 
यह भी पढ़ें: Nokia Lumia जैसा डिजाइन, जल्द लॉन्च होगा HMD Skyline का सक्सेसर
HMD T21 को ब्लैक स्टील कलर में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 15,999 रुपये है. टैबलेट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है. लॉन्च ऑफर के तहत 14,499 रुपये की कीमत पर आप इस डिवाइस को खरीद पाएंगे. टैबलेट को आप HMD.com से खरीद सकते हैं. टैबलेट के साथ आपको कुछ एक्सक्लूसिव ऑफर भी मिलेंगे.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News