आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 18 जुलाई 2025 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल को दी 5400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात – jansatta.com

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज) LIVE: दिल्ली के 20 से ज्यादा स्कूलों को एक ही दिन में बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसे लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित शराब घोटाले से संबंधित एक मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर छापेमारी की है। CRPF के जवानों के साथ ही ED की टीम सुबह करीब 6:30 बजे भिलाई में स्थित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर पहुंची।
अमेरिका ने The Resistance Front (TRF) द रेजिस्टेंस फ्रंट को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। TRF ने पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस आतंकी संगठन ने पहलगाम में 26 लोगों की हत्या कर दी थी। बांद्रा में शुक्रवार तड़के तीन मंजिली चॉल ढह गई, जिसके मलबे में कम से कम 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है।
भारत अंडर 19 क्रिकेट टीम और इंग्लैंड अंडर 19 के बीच दूसरा युवा टेस्ट 20 जुलाई को चेम्सफोर्ड में खेला जाएगा। भारत के पास सीरीज जीतने का मौका है, क्योंकि पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। कप्तान आयुष महात्रे के नेतृत्व में, भारत ने पहले टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया था। दूसरे टेस्ट में टीम में बदलाव की संभावना कम है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News