शिवपुरी में पहाड़ धंसा, हाईवे बंद, वाहनों की कतारें लगी: छतरपुर में पानी में डूबा गांव; ग्वालियर समेत 4 जिलो… – Dainik Bhaskar

मध्यप्रदेश में लगातार बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। छतरपुर-टीकमगढ़ में कई गांव पानी में डूबे हैं। ग्वालियर समेत चार जिलों में डैम के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। शिवपुरी में कल नर्सरी से 12वीं
शिवपुरी में मड़ीखेड़ा अटल सागर डैम के पास पटी घाटी की पहाड़ी पर पहाड़ धंस गया। पहाड़ से मलबा और पेड़ सड़क पर आ गिरे। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। करीब दो घंटे ट्रैफिक बंद रहा।
शिवपुरी में 9 घंटे में डेढ़ इंच बारिश शुक्रवार को प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। शिवपुरी में 9 घंटे में डेढ़ इंच बारिश हो गई। वहीं, गुना-ग्वालियर में सवा इंच पानी गिरा। रतलाम में 1.2 इंच, छतरपुर के नौगांव में 1 इंच और दतिया में आधा इंच बारिश दर्ज की गई।
भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, जबलपुर, छतरपुर के खजुराहो, मंडला, सागर, सिवनी, टीकमगढ़, बालाघाट, मऊगंज, रीवा, सतना, डिंडौरी, मंदसौर, श्योपुर समेत कई जिलों में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रहा।
शुक्रवार को ग्वालियर-चंबल के 7 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट है। नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, अशोकनगर, विदिशा, सागर, दमोह, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में भारी बारिश हो सकती है।
पिछले 24 घंटे के दौरान छतरपुर जिले में सबसे ज्यादा पानी गिरा। खजुराहो में 6 इंच, नौगांव में 5.2 इंच बारिश हुई। सतना में 5.7 इंच, दतिया में 5.1 इंच, टीकमगढ़ में 3.6 इंच, गुना में 3 इंच, रीवा में 2.3 इंच, ग्वालियर में 1.8 इंच, पचमढ़ी में 1 इंच बारिश दर्ज की गई।
प्रदेश में बाढ़ की तस्वीरें…
खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News