—विज्ञापन—
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग द्वारा शुरू स्पेशल वेरिफिकेशन ड्राइव को लेकर बीजेपी पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार में कुल 𝟕 करोड़ 𝟗𝟎 लाख मतदाता है। बीजेपी के निर्देश पर अगर मिनिमम 𝟏% वोटरों को भी छांटा जाता है तो लगभग 𝟕 लाख 𝟗𝟎 हजार वोटरों के नाम कटेंगे। केवल 𝟏% की बात की है जबकि इससे भी ज्यादा 𝟒-𝟓% का इनका इरादा है।
अगर हम इस एक प्रतिशत को यानी 𝟕 लाख 𝟗𝟎 हजार मतदाताओं को 𝟐𝟒𝟑 विधानसभा क्षेत्रों से विभाजित करते है तो प्रति विधानसभा 𝟑𝟐𝟓𝟏 मतदाताओं का नाम कटेगा। (𝟕,𝟗𝟎,𝟎𝟎𝟎/𝟐𝟒𝟑 = 𝟑𝟐𝟓𝟏) बिहार में कुल 𝟕𝟕,𝟖𝟗𝟓 पोलिंग बूथ है और हर विधानसभा में औसतन 𝟑𝟐𝟎 बूथ है। अब अगर एक बूथ से 𝟏𝟎 वोट भी हटेंगे तो विधानसभा के सभी बूथों से कुल 𝟑𝟐𝟎𝟎 वोट हट जाएंगे।
अब विगत दो विधानसभा चुनावों के क्लोज मार्जिन से हार-जीत वाली सीटों का आंकड़ा देखें तो 𝟐𝟎𝟏𝟓 विधानसभा चुनाव में 𝟑 हजार से कम वोटों से हार-जीत वाली कुल 𝟏𝟓 सीटें थी। 𝟐𝟎𝟐𝟎 के चुनाव में 𝟑 हजार से कम वोटों से हार-जीत वाली कुल 𝟑𝟓 सीटें थी। अगर 𝟓 हजार से कम अंतर से हार-जीत वाली सीटों को गिने तो 𝟐𝟎𝟏𝟓 में 𝟑𝟐 सीटें और 𝟐𝟎𝟐𝟎 में ऐसी कुल 𝟓𝟐 सीटें थी।
तेजस्वी यादव ने आंकड़ों को लेकर BJP पर साधा निशाना @news24tvchannel @yadavtejashwi #biharassemblyelection2025 pic.twitter.com/5iBwibYVmz
— Deepti Sharma (@DeeptiShar24006) July 16, 2025
चुनाव आयोग के जरिए बीजेपी का निशाना अब ऐसी हर सीट पर है। ऐसी ही सीटों के चुनिंदा बूथों, समुदायों और वर्गों के बहाने से ये लोग वोट छांटना चाहते हैं, लेकिन हम सब सतर्क है। हमारे कार्यकर्ता हर जगह हर घर जाकर इनका भंडाफोड़ करते रहेंगे। हम लोकतंत्र को ऐसे खत्म नहीं होने देंगे।
स्पेशल वेरिफिकेशन ड्राइव की मदद से वोटर लिस्ट अपडेट की जाती है। इसके अलावा फेक वोटर का पता लगाया जाता है। इसी अभियान को लेकर आए दिन कोई न कोई चुनाव आयोग के साथ-साथ बीजेपी पर निशाना साध रहा है।
ये भी पढ़ें- Bihar में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन को लेकर बड़ा बवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखी गई चिट्ठी
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in