LIVE आज की ताजा खबर, 19 जुलाई, Today Breaking News: ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में गूगल और मेटा की मुश्किलें बढ़ी, ईडी ने भेजा नोटिस – News24 Hindi

—विज्ञापन—
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: नमस्कार, खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर इंडिया गठबंधन की बैठक से जुड़ी है। बैठक में 21 जुलाई से शुरू होने जा रहे संसद सत्र में सरकार को घेरने को लेकर रणनीति पर बात हो सकती है। इसके अलावा आगामी चुनावों को लेकर भी बात हो सकती है। इस बैठक में आप को छोड़कर सभी घटक दल शामिल होंगे। वहीं आज इंडियन यूथ कांग्रेस पटना के ज्ञान भवन में मेगा जॉब फेयर का आयोजन करेगी। वहीं बीजेपी के स्थानीय नेता आज एसआईआर को लेकर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे और फीडबैक लेंगे। दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…

ऑनलाइन सट्टेबाजी को गूगल और मेटा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। ईडी ने दोनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
आतंकी भर्ती मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस इकाई ने घाटी के 4 जिलों में 10 जगहों पर तलाशी अभियान शुरू किया है।

पश्चिम बंगाल केे झारग्राम में ट्रेन की टक्कर से तीन हाथियों की मौत हो गई। घटना गुरुवार को बंशतला और सरडीहा स्टेशनों के बीच हुई। जब ये हादसा हुआ उस समय हाथी रेलवे लाइन को पार कर रहे थे। फिलहाल मौके पर वन विभाग के अधिकारी पहुंच गए हैं। हाथियों के शव रेल लाइन पर पड़े होने से खड़गपुर-टाटा रेलखंड यातायात बाधित हो गया है। फिलहाल हाथियों के शवों को रेललाइन से हटाया जा रहा है।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक इको गाड़ी में सवार थे। पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात वाहन ने इको कार को टक्कर मार दी। जिसके कारण ये हादसा हुआ। पुलिस ने मृतकों के शव को मोर्चरी में रखवाया है।

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के मंडेला हॉस्टल में छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जानकारी के अनुसार मृतका छात्रा ज्योति शर्मा बीडीएस सेकंड ईयर की स्टूडेंट थी और गुरुग्राम की रहने वाली थी।

महाराष्ट्र में सरकारी हॉस्पिटल की 30 हजार से अधिक नर्स आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगी। इससे राज्य के बडे़ सरकारी हॉस्पिटलों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती है।
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता आज हरियाणा में स्थित अपने गांव जुलाना जाएंगी। इसको लेकर वह राजनिवास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास से निकल चुकी हैं।

#watch | Delhi Chief Minister Rekha Gupta leaves from Raj Niwas Marg for her ancestral village, Julana in Haryana pic.twitter.com/sXFu4B5ZSy

जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंसी इकाई ने कश्मीर के चार जिलों में 10 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। इसमें पुलवामा में 1, श्रीनगर में 1, बडगाम में 2 और गांदरबल की 6 जगह शामिल हैं।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News