Dividend Stock: डिविडेंड से कमाई का बंपर मौका! हर शेयर पर फ्री में मिलेंगे 512 रुपये – इस शेयर के बारे में पता है? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Dividend Stock: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव तो आम बात है, लेकिन इस बीच कुछ कंपनियां ऐसी होती हैं जो डिविडेंड देकर निवेशकों को कमाई का मौका दे रही हैं। ऐसी ही एक कंपनी है Bosch Ltd, जिसने इस बार अपने शेयरधारकों को हर शेयर पर 500 रुपये से अधिक का बंपर डिविडेंड देने की घोषणा की है।
Bosch Ltd ने हाल ही में वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है। इसके साथ ही कंपनी ने निवेशकों को प्रति शेयर 512 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। यानी अगर आपके पास इस कंपनी के शेयर हैं, तो आपको हर एक शेयर पर फ्री में 512 रुपये मिल सकते हैं। यह डिविडेंड सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
कंपनी ने इस डिविडेंड को पाने के लिए 29 जुलाई 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की है। इसका मतलब है कि अगर आपने 29 जुलाई तक Bosch के शेयर खरीदे हुए हैं, तो आप इस डिविडेंड के हकदार होंगे।
Bosch Ltd अपने डिविडेंड रिकॉर्ड को लेकर काफी विश्वसनीय कंपनी मानी जाती है। पिछले कुछ सालों में कंपनी ने लगातार डिविडेंड दिया है। साल 2024 में कंपनी ने ₹205 का अंतरिम डिविडेंड और ₹375 का फाइनल डिविडेंड दिया है जो कुल ₹580 प्रति शेयर का डिविडेंड है। 2023 में कंपनी ने कुल ₹480 प्रति शेयर दिया था। वहीं 2022 में कंपनी ने ₹100 का स्पेशल और ₹210 कुल डिविडेंड और 2019 और 2020 में ₹105-105 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था।
11 जुलाई 2025 को, Bosch का शेयर 0.81% की बढ़त के साथ ₹36,511.15 पर बंद हुआ। इसका 52 सप्ताह का हाई ₹39,052 और लो ₹25,938.20 रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 1.07 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। पिछले 1 महीने में कंपनी ने 14% की तेजी दिखाई है। वहीं 3 महीने में कंपनी ने 38% का उछाल दिखाया है। वहीं 3 साल की लंबी अवधि में कंपनी ने120% का अच्छा रिटर्न दिया है।
Disclaimer: यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे निवेश से जुड़ी सलाह के रूप में न लें। न्यूज़ 24 डिजिटल सभी पाठकों को सलाह देता है कि किसी भी तरह का वित्तीय निर्णय लेने से पहले अपने विश्वसनीय वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News