Cold Wave Forecast: उत्तर भारत के इन राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, गिरेगा पारा – Jansatta

उत्तर भारत में ठंड लगातार बढ़ रही है। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के लिए येलो अलर्ट के साथ शीतलहर की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी 10 दिसंबर से 14 दिसंबर तक के लिए है। बता दें कि सोमवार की रात को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है।
मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। इसके अलावा आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी गिरावट होने की उम्मीद है। आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, “पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के बाद ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के कारण शहर में 14 दिसंबर तक शीतलहर का अनुभव होगा।”
शीतलहर की स्थिति को 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे न्यूनतम तापमान के रूप में बताया गया गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 3 दिसंबर को यह 28 डिग्री था। 7 और 8 दिसंबर को अधिकतम तापमान क्रमश: 24.6 डिग्री और 22 डिग्री था। इस दिसंबर की शुरुआत में असामान्य रूप से गर्म दिनों के बाद शीतलहर की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है।
कराची में जन्में इस शख्स को 43 साल बाद मिली भारत की नागरिकता, CAA के रहते मिला फायदा
रात का तापमान इस सीजन के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। 8 और 9 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7.7 और 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 7 दिसंबर को तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस था। इससे पहले रात का तापमान 8 डिग्री से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता था।
कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर और कई अन्य स्थानों पर आसमान साफ ​​रहने से इस मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि रात का तापमान सामान्य से 2.7 से 5.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात शहर में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात थी और तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम था। अधिकारियों ने बताया कि घाटी के कुछ इलाकों में भीषण ठंड के कारण जलापूर्ति वाले पाइपों में पानी जम गया हैं।

दिल्ली चुनाव में ओवैसी की पार्टी मुस्लिम बाहुल सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है, जिसमें मुस्तफाबाद से दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन भी शामिल हैं। ओवैसी की रणनीति मुस्लिम वोटों को बांटना और दलित वोटों पर ध्यान देना है। बीजेपी हिंदुत्व कार्ड खेलकर हिंदू वोटों को एकजुट करने की कोशिश कर सकती है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News