Parliament Monsoon Session 2025 Live: लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर महाबहस की शुरुआत कर दी है. लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे चर्चा होनी है. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…
Trending Photos
28 july Parliament Monsoon Session Live Updates: संसद के मानसून सत्र में आज (28 जुलाई) से ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू है. लोकसभा और राज्यसभा दोनों में इसके लिए 16-16 घंटे का समय आवंटित किया गया है. वहीं ऑपरेशन सिंदूर पर कुल 16 घंटे की बहस में कांग्रेस को लगभग 3 घंटे का समय आवंटित किया गया है.
सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार- रिजिजू
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हम विपक्ष के साथियों से तय कार्यक्रम के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होने दें. डिबेट को डिस्टर्ब करने की कोशिश ना करें. हम किसी विषय पर पीछे नहीं हटते. जो भी विषय बीएसी में तय होगा, हम चर्चा के लिए तैयार हैं.
16-16 घंटे तक दोनों सदनों में होनी है चर्चा
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर 28 जुलाई को 16 घंटे और राज्यसभा में 29 जुलाई को 16 घंटे चर्चा होगी.
लोकसभा में पक्ष-विपक्ष से कौन-कौन बोलेगा? आई पूरी लिस्ट
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर होने वाली चर्चा में सत्ता पक्ष और विपक्ष से कौन-कौन बोलेगा? वक्ताओं की पूरी लिस्ट आ गई है. सत्ता पक्ष की ओर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राजनाथ सिंह ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत कर रहे हैं. इसके बाद बीजेपी की ओर से बैजयंत पांडा, डॉक्टर एस जयशंकर, तेजस्वी सूर्या, संजय जायसवाल, अनुराग ठाकुर और कमलजीत सेहरावत के भी नाम वक्ताओं की लिस्ट में हैं. अभी राजनाथ सिंह बोल रहे हैं.
संसद के मॉनसून सत्र के आठवें दिन और देश-दुनिया की तमाम ताजा खबरों के अपडेट के लिए जुड़ें रहिए हमारे जी न्यूज के लाइव ब्लॉग के साथ.
AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,’उस देश (संयुक्त राज्य अमेरिका) के राष्ट्रपति पाकिस्तान के सेना प्रमुख को आमंत्रित करते हैं और उनके साथ भोजन करते हैं, जिनके भाषण ने हमारे लोगों को मार डाला… व्हाइट हाउस में बैठा एक ‘गोरा’ भारत के युद्धविराम की घोषणा करेगा? क्या यही आपका राष्ट्रवाद है?’
#WATCH | AIMIM MP Asaduddin Owaisi says, “…The President of that country (United States) invites the Army Chief of Pakistan and dines with him, whose speech killed our people… A ‘gora’ sitting in the White House will announce India’s ceasefire? Is this your nationalism?” pic.twitter.com/EZvlohatHo
— ANI (@ANI) July 28, 2025
संसद मानसून सत्र 2025 लाइव अपडेट: ओवैसी ने लोकसभा में पूछा, ‘व्हाइट हाउस में बैठा एक गोरा युद्धविराम की घोषणा कैसे कर सकता है?’
उन्होंने सरकार से सवाल किया कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते, आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं हो सकती तो मेरा यह सवाल है कि फिर जिन इंसानों को बैसारा की वादी में मारा गया था. आपका जमीर इस बात की इजाजत देता है कि आप ने ट्रेड बंद कर दी, पाकिस्तान का जहाज हमारे एयर स्पेस में नहीं आ सकता, उनकी कश्ती हमारे पानी में नहीं आ सकती तो फिर आप किस सूरत से आप पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलेंगे? जब हम पानी नहीं दे रहे हैं और कह रहे हैं कि पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता, तो मेरा जमीर तो क्रिकेट खेलने के लिए गवारा नहीं कर सकता.
ओवैसी ने कहा कि अगर हम बुल्डोजर के जरिए या सांप्रदायिकता के जरिए अल्पसंख्यकों को निशाना बनाएंगे तो खुदा ना ख्वास्ता पड़ोसी मुल्क में बैठे आतंकी संगठन कामयाब ना हो जाएं. उन्होंने कहा कि जब हमारे देश में एकजुटता होगी तो अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
असदुद्दीन ओवैसी ने बोलते हुए कहा,’ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी की एक वजह यह थी कि देश एकजुट हो गया है लेकिन अफसोस कि सरकार ने उसका फायदा नहीं उठाया. मैं आज भी कह रहा हूं कि पाकिस्तानी फौज, पाकिस्तान की ISI की जिंदगी का मकसद यह है कि हमेशा भारत को कमजोर किया जाए और अगर हमें इन ताकतों को कमजोर करना है तो देश में एकजुटता रखनी होगी. ‘
सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर कहते हैं,’आज सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होनी थी, लेकिन कांग्रेस के नेताओं में होड़ मची रही कि पाकिस्तान का सबसे करीबी दोस्त और सबसे प्यारा कौन बनकर सामने आए. कल एक पूर्व गृह मंत्री ने जो इंटरव्यू दिया था, उसमें उन्होंने कहा था कि अगर इसमें पाकिस्तान का हाथ नहीं है, तो आप कैसे कह सकते हैं कि आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे? कभी वे इसे हिंदू आतंकवाद कहते हैं, कभी वे पाकिस्तान का बचाव करने आते हैं. आज कांग्रेस पार्टी में पाकिस्तान के इतने बड़े पैरोकार हैं कि बाद में पाकिस्तान अपना बचाव करता है और कांग्रेस के नेता उनका बचाव करने आ जाते हैं. पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तानी सरकार लश्कर-ए-राहुल के भाइयों को अपने पक्ष में इस्तेमाल कर रही है. हालांकि यह INC है, लेकिन उनके बयानों और कार्यों से ऐसा लगता है कि यह इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस बन गई है.’
अनुराग ठाकुर कहते हैं,’मैं आपको बता दूं, जिस नेता की आप बात कर रहे हैं, उसे देश की जनता ने दो बार विपक्ष का नेता बनने लायक भी वोट नहीं दिए. वो LoP से LoB बन गए हैं. LoB का मतलब है भारत का विरोध करने वाला नेता. भारत और प्रधानमंत्री का विरोध ही उनका एजेंडा है. मुझे नहीं पता कि वो कांग्रेस के पोस्टर बॉय बनेंगे या नहीं, लेकिन वो पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा के पोस्टर बॉय बन गए हैं.’
सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर कहते हैं,’अब तक जितने भी विपक्षी सांसद यहां बोले हैं, उनमें से एक भी सांसद ने खड़े होकर यह नहीं कहा कि इस आतंकी हमले में लोगों से उनका धर्म पूछा गया, कलमा पढ़ने को कहा गया, उनकी पैंट उतारी गई और फिर उन्हें मार दिया गया. मुझे बताइए कि विपक्षी सांसदों को ऐसा कहने में क्या दर्द था? जब रक्षा मंत्री भारतीय सेना की उपलब्धियों पर चर्चा कर रहे थे, तब कोई तालियां नहीं बजीं, कोई मेज नहीं थपथपा रहा था.’
सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए, लोजपा (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी कहती हैं,’यह एक नया भारत है और आतंकवाद के हमलों के बाद, यह भारत मुआवजा नहीं जलाता, दुश्मनों की चिता को जलाता है.’ वह यह भी कहती हैं,’यह नया भारत वह है जो गौतम बुद्ध और महावीर जी के दिखाए शांति के मार्ग पर चलता है, लेकिन अगर राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय हित की बात हो, तो यह भगवान श्री राम के धनुष और श्री कृष्ण के सुदर्शन चक्र को उठाना भी जानता है. दुर्भाग्य की बात यह है कि आज भी हमारे देश में ऐसे लोग हैं जिन्हें पहलगाम से ज़्यादा फ़िलिस्तीन के लिए दुःख होता है क्योंकि इससे उनकी राजनीति को कोई फ़ायदा नहीं होता.’
सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा,’22 अप्रैल से 17 जून तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कोई बातचीत नहीं हुई.’ उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका के साथ किसी भी बातचीत में, किसी भी स्तर पर, व्यापार और जो कुछ चल रहा था, उससे कोई संबंध नहीं था.
#WATCH | During the discussion on Operation Sindoor in the House, EAM Dr S Jaishankar says, “There was no call between PM Narendra Modi and US President Donald Trump from April 22 to June 17…”
“At no stage, in any conversation with the United States, was there any linkage with… pic.twitter.com/jVqX3OB4Z6
— ANI (@ANI) July 28, 2025
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,’जब उनके अध्यक्ष बोल रहे थे तो हम उन्हें धैर्यपूर्वक सुन रहे थे. मैं आपको कल बताऊंगा कि उन्होंने कितने झूठ बोले हैं. अब वे सच नहीं सुन पा रहे हैं. जब इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा हो रही हो और विदेश मंत्री बोल रहे हों, तो क्या यह अच्छा लगता है कि विपक्ष उन्हें परेशान कर रहा है? अध्यक्ष जी आप उन्हें समझाइए वरना हम भी बाद में अपने सदस्यों को कुछ नहीं समझा पाएंगे.’
#WATCH | During the discussion on Operation Sindoor in the House, Union Home Minister Amit Shah says, “When their Speakers were talking, we were listening to them patiently. I will inform you tomorrow how many lies have been told by them. Now they are not able to listen to the… pic.twitter.com/uhn6D8WKLd
— ANI (@ANI) July 28, 2025
विदेश मंत्री ने यह भी कहा,’यह बिल्कुल साफ था कि सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति के जरिए अनुमोदित पहले कदमों के बाद, पहलगाम हमले पर भारत की प्रतिक्रिया यहीं नहीं रुकेगी. कूटनीतिक दृष्टिकोण से, विदेश नीति के दृष्टिकोण से, हमारा कार्य पहलगाम हमले की वैश्विक समझ को आकार देना था. हमने जो करने का प्रयास किया, वह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सामने पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद के दीर्घकालिक उपयोग को उजागर करना था. हमने पाकिस्तान में आतंकवाद के इतिहास पर प्रकाश डाला और बताया कि किस प्रकार यह विशेष हमला जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को निशाना बनाने और भारत के लोगों के बीच सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने के लिए किया गया था.’
ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार से सवाल पूछने वाली विपक्षी पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,’मुझे इस बात पर आपत्ति है कि उन्हें (विपक्ष को) एक भारतीय विदेश मंत्री पर भरोसा नहीं है, बल्कि किसी और देश पर भरोसा है. मैं उनकी पार्टी में विदेशी का महत्व समझ सकता हूं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उनकी पार्टी की सभी बातें यहाँ सदन में थोप दी जाएं. यही कारण है कि वे वहाँ (विपक्षी बेंचों पर) बैठे हैं, और अगले 20 साल तक वहीं बैठे रहेंगे.’
#WATCH | During the discussion on Operation Sindoor in the House, Union Home Minister Amit Shah says, “…I have an objection that they (Opposition) don’t have faith in an Indian Foreign Minister but they have faith in some other country. I can understand the importance of… pic.twitter.com/Jd6MPLneg7
— ANI (@ANI) July 28, 2025
1. 1960 की सिंधु जल संधि तत्काल प्रभाव से तब तक स्थगित रहेगी जब तक कि पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को अपना समर्थन विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से त्याग नहीं देता.
2. एकीकृत चेक पोस्ट अटारी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाएगा.
3. एसएआरसी वीज़ा छूट योजना के तहत यात्रा कर रहे पाकिस्तानी नागरिकों को अब ऐसा करने की अनुमति नहीं होगी.
4. पाकिस्तानी उच्चायोग के रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति घोषित किया जाएगा.
5. उच्चायोग की कुल संख्या 55 से घटाकर 30 कर दी जाएगी.
सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा,’पहलगाम हमले के बाद एक स्पष्ट, मजबूत और दृढ़ संदेश देना ज़रूरी था. हमारी लाल रेखाएं पार हो चुकी थीं और हमें यह स्पष्ट करना था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे. पहला कदम जो उठाया गया वह था 23 अप्रैल को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक.
#WATCH | Speaking on Operation Sindoor in the House, EAM Dr S Jaishankar says, “… It was important to send a clear, strong and resolute message after the Pahalgam attack. Our red lines had been crossed. and we had to make it very apparent that there would be serious… pic.twitter.com/OMMwntx41d
— ANI (@ANI) July 28, 2025
शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत कहते हैं,’हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है. ऑपरेशन सिंदूर हमारे सैनिकों की वीरता है, आपकी (केंद्र सरकार) की नहीं. हम सैनिकों की सराहना करते हैं. फिर भी हम पहलगाम आतंकवादी हमले में शामिल आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पाए हैं.’
सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा,’पीएम मोदी आप एक बार अपने ‘X’ हैंडल पर यह पोस्ट क्यों नहीं कर सकते थे कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने जो कुछ भी कहा वह गलत है. जिस क्षण आप अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने खड़े होते हैं, आपकी ऊंचाई 5 फीट कम हो जाती है और आपकी छाती 56 इंच से घटकर 36 इंच हो जाती है. आप अमेरिकी राष्ट्रपति से इतना डरते क्यों हैं?’
#WATCH | Speaking on Operation Sindoor in the House, TMC MP Kalyan Banerjee says, “PM Modi, why once you couldn’t post on your ‘X’ handle that whatever the American President said is incorrect… The moment you stand in front of the American President, your height is reduced to 5… pic.twitter.com/cfWS6byg1m
— ANI (@ANI) July 28, 2025
राजनाथ सिंह के भाषण पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा,’पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकी कहां हैं? अगर हम उन्हें पिछले 1 महीने में नहीं पकड़ पाए, तो इसका मतलब है कि देश सुरक्षित हाथों में नहीं है. पाकिस्तान हमारे 100 जवानों के सामने नहीं टिक सकता लेकिन सवाल ये है कि चीन, जिसके पास नई तकनीक है और वो जिस तरह से (पाकिस्तान को) सपोर्ट कर रहा है, हम उसकी बात भी नहीं कर रहे. सच्चाई कहीं नजर नहीं आई. सच बोलने की हिम्मत होनी चाहिए. देश और विदेश नीति के सवाल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कामयाब नहीं रहे. इतने दिनों में धारा 370 के अलावा उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई और धारा 370 हटने के बाद भी हमले होते रहे और कश्मीर असुरक्षित बना रहा.’
ऑपरेशन महादेव पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कहते हैं,’पहलगाम हमले के दिन से ही चाहे पुलिस हो, अर्धसैनिक बल हो या सेना, वे उनके (आतंकवादियों) पीछे लगे हुए हैं. अगर आज उनमें से एक भी मुठभेड़ में मारा जाता है, तो यह अच्छी बात होगी.’
संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा पर वे कहते हैं,’ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा ठीक है लेकिन उससे पहले पहलगाम पर चर्चा जरूरी है. हाल ही में एलजी साहब ने कहा था कि इसमें निश्चित रूप से लापरवाही हुई है. इसमें खुफिया और सुरक्षा विफलता की भूमिका रही है, इसलिए संसद में इस पर भी चर्चा होनी चाहिए कि आख़िर अगर कोई खुफिया विफलता, सुरक्षा विफलता थी, तो उसके लिए किसे ज़िम्मेदार ठहराया गया। उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होगी.’
#WATCH | On Operation Mahadev, Jammu and Kashmir CM Omar Abdullah says, “…From the day of the Pahalgam attack, whether it is the police, paramilitary, or the army, they are after them (terrorists). If even one of them is killed in an encounter today, it will be a good thing.… pic.twitter.com/HRrOrQtVfk
— ANI (@ANI) July 28, 2025
सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा,’24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस था, जब पीएम मोदी मधुबनी में पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करने गए थे. वहां पीएम मोदी ने पहली बार पहलगाम की घटना पर बात की और उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को उनकी कल्पना से परे जवाब मिलेगा. पीएम मोदी ने अपना भाषण अंग्रेजी में दिया क्योंकि वह चाहते थे कि दुनिया को पता चले कि हम आतंकवादियों के सामने झुकने वाले नहीं हैं और हम वापस लड़ेंगे.’
#WATCH | Delhi: Speaking on Operation Sindoor in the House, Union Minister Rajiv Ranjan (Lalan) Singh says, “It was Panchayati Raj Diwas on 24th April, when PM Modi went to address Panchayat representatives in Madhubani. There, PM Modi spoke for th first time on the Pahalgam… pic.twitter.com/WWmXJ8MZ92
— ANI (@ANI) July 28, 2025
कांग्रेस सांसद ने संसद में सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि हमारे CDS अनिल चौहान ने कहा,’ये जरूरी नहीं कि जेट गिरे, ये जानना जरूरी है कि जेट क्यों गिरे? हमने अपनी गलतियों को समझा, उन्हें सुधारा और 2 दिन बाद जेट उड़ाकर दूर से हमला किया.’
उन्होंने आगे कहा कि हमें बताया जाता है कि हमारे पास दुनिया के सबसे बेहतरीन लड़ाकू जहाज हैं, सबसे बेहतरीन पायलट हैं. ऐसे में आखिर क्या हालात बने कि
⦁ हमारे लड़ाकू जहाज रेंज में नहीं जा सकते?
⦁ लड़ाकू जहाजों को दूर से ही फायर करना पड़ता है?
आखिर ये क्या पाबंदी है?
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने साफ तौर पर कहा है कि तकरीबन 26 लाख ऐसे अपात्र लाभार्थी पाए गए हैं जो लड़की बहन योजना का लाभ उठा रहे थे, जिसमें कुछ पुरुष भी पाए गए है. अभी इन खातों को रद्द नहीं किया गया है इन्हें सस्पेंड किया गया है और इसकी एक बार फिर से अच्छे से जांच होगी और उसके बाद सरकार उन खातों को जो इस योजना के लिए अपात्र है उन्हें बंद कर देगी.
वर्धा, महाराष्ट्र: संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा,’विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर पर बात नहीं करना चाहता क्योंकि उन्हें पता है कि अगर चर्चा हुई तो सच्चाई सामने आ जाएगी. कैसे हमारे बहादुर सैनिकों और सशस्त्र बलों ने वैश्विक स्तर पर अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया है और पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है. उनकी झूठी कहानी ध्वस्त हो जाएगी.’ एक युद्ध रणनीति है जिसे ‘गोली मारो और भाग जाओ’ कहते हैं. वे ठीक यही करते हैं, वे झूठ बोलते हैं और फिर भाग जाते हैं. उनमें बहस करने का साहस नहीं है.’
#WATCH | Wardha, Maharashtra: On the Operation Sindoor discussion in the parliament, CM Devendra Fadnavis says, “The opposition doesn’t want to talk about Operation Sindoor because they know that if a discussion takes place, the truth will come out—how our brave soldiers and… pic.twitter.com/B1KzIDEzJE
— ANI (@ANI) July 28, 2025
गौरव गोगोई ने कहा कि सरकार कह रही है कि हमारा मकसद युद्ध का नहीं था. हम पूछ रहे हैं कि क्यों नहीं था? होना चाहिए था.
सरकार कह रही है- हमारा मकसद PoK लेना नहीं था. हम पूछ रहे हैं- क्यों नहीं था? होना चाहिए था. PoK अगर आज नहीं लेंगे, तो कब लेंगे?
गौरव गोगोई ने कहा कि गृहमंत्री को पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी, आप लेफ्टिनेंट गवर्नर के पीछे छिप नहीं सकते.
गृहमंत्री को पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी, आप लेफ्टिनेंट गवर्नर के पीछे छिप नहीं सकते।
: लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता @GauravGogoiAsm जी pic.twitter.com/uz2GvbhZPK
— Congress (@INCIndia) July 28, 2025
गौरव गोगोई ने सवाल पूछा कि देश जानना चाहता है कि
⦁ 100 दिन बीतने के बाद भी सरकार पहलगाम के दहशतगर्दों को क्यों नहीं पकड़ पाई?
⦁ पहलगाम के आतंकियों को किसने पनाह दी, किसने जानकारी दी?
⦁ पहलगाम के आतंकियों को फरार होने में किसने मदद की?
⦁ 100 दिन बीत गए, लेकिन सरकार के पास इन सवालों का कोई जवाब नहीं है।
सरकार के पास ड्रोन, पेगासस, CRPF, BSF, CISF है, वहां गृहमंत्री कुछ दिन पहले ही गए थे लेकिन फिर भी आप किसी को पकड़ नहीं पाए.
ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में बोलते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा,’राजनाथ सिंह जी ने बहुत सारी जानकारी दी लेकिन रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने कभी उल्लेख नहीं किया कि कैसे पाकिस्तान से आतंकवादी पहलगाम पहुंचे और 26 लोगों को मार डाला. राष्ट्र के हित में सवाल पूछना हमारा कर्तव्य है.’
Live discussion on Operation Sindoor in Lok Sabha: पाकिस्तान कोई भी टारर्गेट हिट नहीं कर पाया: राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान ने सैन्य ठिकानों पर हमला कर दिया. हमने इन हमलों को विफल कर दिया. इस एस्केलेशन पर हमारा जवाबी हमला नपा तुला था. हमारी कार्रवाई पूरी तरह से सेल्फ डिफेंस में थी. हमारा डिफेंस सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट ने पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम कर दिया और पाकिस्तान किसी भी टार्गेट को हिट नहीं कर पाया. हर हमले को रोका गया. भारतीय सेना ने दुश्मन के हर मंसूबे पर पानी फेर दिया. पाकिस्तान के हमले के जवाब में हमारी कार्रवाई साहसिक और ठोस थी. इस मिशन को हमारी सेनाओं ने सफलतापूर्वक अंजाम देने में कामयाबी पाई.
Live discussion on Operation Sindoor in Lok Sabha: 100 से अधकि आंतकवादी, हैंडलर मारे गए
पहलगाम आतंकी हमले में लोगों को धर्म पूछकर मारा गया. पहलगाम हमला अमानवीयता का सबसे बड़ा उदाहरण है. इसके बाद प्रधानमंत्री ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक कर निर्णायक कार्रवाई की छूट दी. हमारी सेना बलिदान में पीछे नहीं रहेगी. उन्होंने ऑपरेशन की जानकारी देते हुए कहा कि हमने आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा. सेना ने आतंकियों से हमारी माताओं-बहनों के सिंदूर का बदला लिया. यह सिंदूर की लाली शौर्य की कहानी है. बहुत संभलकर बोल रहा हूं, इस कार्रवाई में सौ से अधिक आतंकी और हैंडलर मारे गए. मृतकों की संख्या इससे कहीं अधिक है. फिगर गलत न होने पाए.
राजनाथ सिंह बोले- पहलगाम हमला अमानवीयता का सबसे बड़ा उदाहरण
संसद के मानसून सत्र के छठे दिन सोमवार को लोकसभा में दोपहर 2:05 मिनट पर ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू हुई. सरकार की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चर्चा की शुरुआत की है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत करते हुए सेना के शौर्य की सराहना की. उन्होंने कहा कि सेना ने 6-7 मई की रात ऐतिहासिक ऑपरेशन किया.
Live discussion on Operation Sindoor in Lok Sabha: राजनाथ सिंह ने बोलना शुरू किया. सभी सैनिकों को दी बधाई, लोगों ने बजाई ताली
Operation Sindoor in Lok Sabha discussion Live: सदन की कार्यवाही दोपहर 14:00 बजे तक के लिए स्थगित
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों से ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू करने का आग्रह किया. विपक्षी सांसदों द्वारा सदन में अपनी माँगें उठाने के बाद, अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 14:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. उन्होंने कहा, “मैं आपसे (विपक्षी सांसदों से) अनुरोध करता हूँ कि आप सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होने दें.”
मानसून सत्र लाइव: वक्ताओं की पूरी सूची
भाजपा
-राजनाथ सिंह
बैजयंत पांडा
डॉ एस जयशंकर
तेजस्वी सूर्या
संजय जयसवाल
अनुराग ठाकुर
कमलजीत सहरावत
कांग्रेस
गौरव गोगोई
प्रियंका गांधी वाद्रा
दीपेंद्र हुडा
प्रणीति शिंदे
सप्तगिरि उल्का
बिजेंद्र ओला
अन्य
लावु श्रीकृष्ण – टीडीपी
हरीश बालयोगी – टीडीपी
रमाशंकर राजभर – एसपी
छोटेलाल- एसपी
कल्याण बनर्जी AITC
सयोनी घोष एआईटीसी
के फ्रांसिस जॉर्ज के.सी
ए राजा डीएमके
के कनिमोझी डीएमके
अमर काले NCPSP
सुप्रिया सुले NCPSP
Operation Sindoor in Lok Sabha discussion Live: लोकसभा की कार्यवाही 1 बजे तक स्थगित, ऑपरेशन सिंदूर पर नहीं शुरू हो सकी चर्चा
ओम बिरला ने वेल में आकर हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों को चेतावनी देते हुए कहा कि तरीका ठीक रखिए, ये सदन है. आपको ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करनी है या नहीं, करनी है तो अपनी सीट पर जाइए. विपक्ष के सदस्य वेल में जमे रहे. इस पर स्पीकर ने कहा कि कोई भी मुद्दा वेल में उठाने से चर्चा नहीं होगी. सदन में नियम प्रक्रिया है. बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में तय होता है और उसके बाद सदन में चर्चा होती है. लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू नहीं हो सकी और स्पीकर ने सदन की कार्यवाही एक बजे तक स्थगित कर दी.
Live discussion on Operation Sindoor in Lok Sabha: ऑपरेशन सिंदूर चर्चा: अमित शाह कल लोकसभा में बोल सकते हैं
विदेश मंत्री एस जयशंकर आज शाम लगभग 7.30 बजे लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहुप्रतीक्षित बहस के दौरान बोल सकते हैं. सूत्रों ने यह भी संकेत दिया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल लोकसभा में चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बहस के समापन पर निचले सदन को संबोधित करने की उम्मीद है. उनकी टिप्पणी संभवतः कार्यवाही के दौरान उठाए गए मुद्दों पर सरकार की अंतिम प्रतिक्रिया होगी.
Parliament Monsoon Session Day 8 LIVE Updates: ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए सरकार करेगी सहयोग
आज लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के सांसद एनके प्रेमचंद्रन ने कहा, “… विपक्ष की मांग थी कि ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर संसद में चर्चा हो. आज एक विशेष चर्चा रखी गई है और विपक्ष संभवतः इस मामले पर चर्चा करने में सरकार के साथ सहयोग करेगा.
#WATCH | Delhi | On Operation Sindoor discussion in Lok Sabha today, Revolutionary Socialist Party MP NK Premchandran says, “… This was the Opposition’s demand that the Operation Sindoor and Pahalgam terror attack be discussed in Parliament. A special discussion is tabled… pic.twitter.com/k5vOPJNZtW
— ANI (@ANI) July 28, 2025
Parliament Monsoon Session Day 8 LIVE Updates: विपक्षी सांसदों के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित.
विपक्षी सांसदों के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित। pic.twitter.com/ZuT109jLgf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2025
Opposition protest in Parliament: संसद में SIR को लेकर विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए.
#WATCH | Congress MP & LoP Rahul Gandhi joins Opposition’s protest in Parliament against Special Intensive Revision (SIR) of voter list in Bihar pic.twitter.com/uXu0MQC7pL
— ANI (@ANI) July 28, 2025
Prime Minister Narendra Modi arrives at Parliament: संसद में पीएम मोदी भी पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे; लोकसभा में आज ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे की विशेष चर्चा होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे; लोकसभा में आज ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे की विशेष चर्चा होगी। pic.twitter.com/f0iLHY57Uo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2025
Monsoon Session Day On operation sindoor live Updates: हम अपने सैनिकों को बधाई देते हैं: अखिलेश
आज लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा, “सबसे पहले, यह स्वीकार करना होगा कि ये दो अलग-अलग मुद्दे हैं. सबसे पहले हम ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सशस्त्र बलों की बहादुरी और पराक्रम के लिए उन्हें बधाई देते हैं. अगर उन्हें मौका मिलता, तो वे पीओके पर भी कब्ज़ा कर लेते.
#WATCH | Over discussion on Operation Sindoor in Lok Sabha today, Samajwadi Party MP Akhilesh Yadav says,” Firstly, one has to accept that there are two separate issues. Firstly, we congratulate the Armed Forces for their bravery and valour during Operation Sindoor. If they had… pic.twitter.com/g963G0Jvrq
— ANI (@ANI) July 28, 2025
Parliament Monsoon Session Day 8 LIVE: राजनाथ सिंह लोकसभा को करेंगे संबोधित
संसद का मानसून सत्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दोपहर करीब 12 बजे लोकसभा को संबोधित करेंगे.
Monsoon Session Day On operation sindoor live Updates: क्षेत्रीय भाषा में बोलेंगे इंडिया ब्लॉक के सांसद
सूत्र- लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर होने वाली चर्चा पर इंडिया ब्लॉक के क्षेत्रीय दलों ने क्षेत्रीय भाषा में बोलने का निर्णय लिया है. डीएमके के सांसद तमिल भाषा में, टीएमसी के सांसद बंगाली भाषा में, और शिवसेना-उद्धव के सांसद बहस में मराठी भाषा में बोलेंगे. बीचबीच में अंग्रेजी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
Aaj Ki Taja Khabar 28 july: बिहार में चुनाव से पहले अपराधियों का सफाई जारी
बिहार में चुनाव से पहले अपराधियों के सफाये का अभियान जारी. बिहार के मोस्ट वांटेड डकैत को यूपी एसटीएफ और बिहार एसटीएफ ने एनकाउंटर में हापुड़ में मार गिराया. बिहार का 50 हजार का इनामी कुख्यात बदमाश हापुड़ में ढ़ेर. 50 हजार का इनामी बदमाश डबलू यादव एनकाउंटर में ढ़ेर. सिंभावली पुलिस ,नोएडा एसटीएफ़, बिहार पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन.
Monsoon Session Day On operation sindoor live Updates: संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के बारे में शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “… हर कोई जानना चाहता है कि हमारी खुफिया जानकारी में कहाँ चूक हुई. पहलगाम हमले से ठीक पहले असीम मुनीर के भाषण के बाद हमें अलर्ट क्यों नहीं मिला? उन्होंने धर्म पूछकर हत्या की.
#WATCH | Delhi: On Operation Sindoor to be discussed in Parliament, Shiv Sena (UBT) MP Priyanka Chaturvedi says, “… Everyone wants to know where we had this intelligence lapse. Why did we not get an alert after Asim Munir’s speech right before the Pahalgam attack? They killed… pic.twitter.com/kT87xdIifz
— ANI (@ANI) July 28, 2025
Monsoon Session Day On operation sindoor live: संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होने पर भाजपा सांसद भरत सिंह कुशवाह ने कहा, “… यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सेना पर (विपक्ष द्वारा) सवाल उठाए जा रहे हैं. यह बिल्कुल भी सही नहीं है. अगर आज हम आज़ादी से साँस ले पा रहे हैं, तो इसका श्रेय काफ़ी हद तक सेना को जाता है. सेना पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए.”
#WATCH | Bhopal, MP | On Operation Sindoor to be discussed in Parliament, BJP MP Bharat Singh Kushwah said, “… It is unfortunate that the army is being questioned (by the Opposition). This is not right at all. If we are able to breathe freely today, it is largely due to the… pic.twitter.com/zftZNLYPzd
— ANI (@ANI) July 28, 2025
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.