MP: भिंड में दर्दनाक हादसा, दलदल में डूबे दो मासूम भाई, गांव में पसरा मातम – आज तक

Feedback
मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लिलोई गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम भाइयों की जान चली गई. 10 साल के सौरव और 8 साल के प्रियांशु बाल्मीकि गांव के पास एक पुलिया के समीप खेल रहे थे, जब वे फिसलकर दलदली पानी में गिर गए. हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक गोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. गोरमी पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से दोनों बच्चों के शवों को दलदल से बाहर निकाला. इस संबंध में एसडीओपी संजय कोचा ने जानकारी दी कि हादसा जिला मुख्यालय से करीब 49 किलोमीटर दूर हुआ. दोनों बच्चे लिलोई गांव के निवासी थे.
स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के पास कई स्थानों पर दलदली और जलभराव वाले क्षेत्र हैं, जिनमें सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण यह हादसा हुआ, बच्चों के परिजन और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक इलाकों को अविलंब बाड़बंदी से घेरा जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों.
इसके साथ ही ग्रामीणों ने मृतक बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने और सरकारी मुआवजा दिलाने की भी मांग की है. प्रशासन की ओर से फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है.
इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. दोनों मासूम बच्चों की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि घटना की विस्तृत जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.
 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News