Sawan: इस सावन में शरारा से सजें, जानिए कौन-से डिजाइन हैं सबसे ज्यादा ट्रेंड में – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Sawan: सावन का महीना आते ही लड़कियां नए कपड़े खरीदने और संवारने में लग जाती हैं खासकर सोमवार के दिन जब भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस खास मौके पर हर कोई कुछ नया और खूबसूरत पहनना चाहता है ताकि वह खास दिन और भी खास लग सके। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं जो सावन में सोमवार को नया कपड़ा पहनना पसंद करती हैं तो शरारा आउटफिट आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है तो आइए जानते हैं ऐसे कुछ ऐसे शरारा डिजाइन के बारे में जिन्हें आप लेने का चुनाव कर सकते हैं।
Image Source Pinterest
अगर आपके पास लाइट ग्रीन रंग का कोई कपड़ा नहीं है तो आप इस रंग का शरारा ले सकते हैं। यह सावन के मौसम के लिए एकदम परफेक्ट होता है। इसके साथ ही यह रंग ताजगी और शांति का प्रतीक है। इस रंग का शरारा पहनने से आपको एक सॉफ्ट और एलिगेंट लुक मिलेगा, जो पूजा और पारिवारिक माहौल के लिए बिल्कुल बेस्ट है।
Image Source Pinterest
लेमन ग्रीन रंग थोड़ा फंकी और ट्रेंडी लुक देता है। यह रंग हल्का भी होता है और गर्मी या उमस वाले मौसम में बहुत आरामदायक लगता है। इस रंग का शरारा पहनकर आप सावन के सोमवार को स्टाइलिश और अलग दिख सकती हैं। तो आप इस रंग के शरारे का ड्रेस ले सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Sawan Recipe: सावन की सबसे खास मिठाई घर पर ही करें तैयार, जानें शेफ पंकज की स्वादिष्ट रेसिपी
Image Source Pinterest
मेहंदी ग्रीन पारंपरिक रंगों में से एक है और सावन के त्यौहार पर बहुत पहना जाता है। यह रंग खासतौर पर पूजा और धार्मिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। इसका शरारा लुक आपको ट्रेडिशनल और ग्रेसफुल बना देगा।
Image Source Pinterest
अगर आप थोड़ा रिच और क्लासिक लुक चाहती हैं तो डार्क ग्रीन शरारा एक शानदार चुनाव होगा। यह रंग गहराई और शांति का प्रतीक होता है इसके साथ ही यह देखने में भी काफी सुंदर लगता है। अगर इस पर थोड़ा गोल्डन वर्क हो तो यह और भी खूबसूरत लग सकता है।
Image Source Pinterest
पीला रंग खुशहाली और ऊर्जा का प्रतीक है। तो आप चाहें तो पीले रंग का शरारा ले सकती हैं। सावन के मौके पर येलो शरारा पहनना न सिर्फ पारंपरिक लगेगा बल्कि आपको एक ब्राइट और पॉजिटिव लुक भी देगा। इसके साथ ही यह रंग फोटो में भी काफी खिल के आता है।
ये भी पढ़ें- Sawan 2025: व्रत में बनाइए हल्की-फुल्की लेकिन लाजवाब इडली, सारा परिवार करेगा तारीफ
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News