—विज्ञापन—
Chirag Paswan on Crime in Bihar: बिहार में इन दिनों जहां विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के बीच बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है, वहीं, राज्य में अपराध भी लगातार बढ़ता जा रहा है। बिहार के अलग-अलग हिस्सों से आए दिन हत्या, लूटपाट, गोलीबारी, और हमले की खबरें आ रही हैं। बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर अब केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने राज्य सरकार से नाराजगी और गुस्सा जाहिर किया है। चिराग ने कहा कि बिहार सरकार अपराधियों के आगे नतमस्तक हो गई है।
बिहार की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था और राज्य में बढ़ रहे आपराधिक मामलों को लेकर चिराग ने नाराजगी जाहिर करते हुए सीएम नीतीश पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, जो अब एक श्रृंखला बन गई है। राज्य का प्रशासन पूरी तरह अपराधियों के सामने नतमस्तक हो गया है। बिहार में लूट, अपहरण, हत्या, और रेप की खबरें अब रोज सुनने को मिल रही हैं। उन्होंने आगे कहा, मुझे दुख है कि मैं इस सरकार का हिस्सा हूं और समर्थक हूं।
कल गया जी के गांधी मैदान में पार्टी द्वारा आयोजित विशाल “नव-संकल्प महासभा” को संबोधित करूंगा। जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
आइए, हमसब मिलकर एक विकसित और शिक्षित बिहार बनाने का नव-संकल्प लें।
🗓️ 26 जुलाई 2025 (शनिवार)
🕚 दोपहर 11:00 सुबह pic.twitter.com/1oPeI9KGLs
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) July 25, 2025
यह भी पढ़ें: बिहार की राजनीति में JDU के नए होर्डिंग्स से मची हलचल, CM नीतीश से कर डाली बड़ी डिमांड
चिराग ने आगे कहा कि राज्य में प्रशासन पूरी तरह से फेल हुई है। अगर राज्य में क्राइम इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में ये प्रदेश के अंदर बहुत भयानक स्थिति पैदा कर देगा। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के सवालों पर कहा कि मान लिया जाए कि सरकार को बदनाम करने की साजिश के तहत ही अगर ये सारी घटनाएं हो रही हैं तो भी इसके लिए प्रशासन ही जिम्मेदार है।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in