आज की ताजा खबर LIVE: बीजेपी को बातों में कोई नहीं हरा सकता: अखिलेश यादव – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी को बातों में कोई नहीं हरा सकता. बीजेपी को कम से कम ये तो बताना चाहिए कि 2014 से आज तक भारत का क्षेत्रफल बढ़ा है या घटा है.
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, पीएम मोदी ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों के रवैये को पूरी तरह से उजागर कर दिया है. जिस तरह से सेना और देश ने अपनी क्षमता दिखाई, उसे प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सामने पेश किया. कांग्रेस को इससे सीख लेनी चाहिए. उसे पाकिस्तान के पक्ष में नहीं बल्कि हमारे देश के पक्ष में बात करनी चाहिए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा, मैंने पहले भी कहा है कि भारत युद्ध का नहीं बुद्ध का देश है. हम समृद्धि और शांति चाहते हैं. मगर, हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि समृद्धि और शांति का रास्ता ताकत से होकर गुजरता है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन को बिखेर दिया.
पीएम मोदी ने कहा, सदन में विदेश नीति को लेकर भी काफी बातें कही गईं. दुनिया के समर्थन को लेकर भी काफी बातें कही गईं.दुनिया में किसी भी देश ने भारत को अपनी सुरक्षा में कार्रवाई करने से रोका नहीं है.193 देशों में से सिर्फ 3 देश ने पाकिस्तान के समर्थन में बयान दिया था. दुनियाभर से भारत को समर्थन मिला.
राहुल गांधी ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान कहा कि सरकार की ओर से कल चीन को लेकर कुछ भी नहीं बोला गया. अगर नरेंद्र मोदी में इंदिरा गांधी जैसी 50% भी हिम्मत है तो सदन में बोल दें कि ट्रंप सीजफायर को लेकर झूठ बोल रहे हैं.
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कहा, अगर आप भारतीय सेना का उपयोग करना चाहते हैं तो आपको 100% राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है.
पीएम मोदी संसद भवन पहुंच गए हैं. राहुल गांधी के बाद ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में पीएम मोदी का भाषण होगा.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जनु खरगे ने संसद में बोलते हुए बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि आपने आजादी की लड़ाई में कभी हिस्सा नहीं लिया. आप गद्दार हैं.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा, “ऑपरेशन सिंदूर को केवल वर्तमान के संदर्भ में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि भारत के भविष्य को आकार देने में इसकी भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है.”
दिल्ली की सिविल लाइंस में बारिश से घर की दीवार ढह गई. हादसे में 2 की मौत हो गई जबकि 2 घायल हो गए.
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “कल वे (कांग्रेस) सवाल उठा रहे थे कि युद्ध क्यों नहीं किया…आज, PoK केवल जवाहरलाल नेहरू की वजह से मौजूद है. 1960 में, उन्होंने सिंधु नदी का 80 फीसदी पानी पाकिस्तान को दे दिया. 1971 में, शिमला समझौते के दौरान, वे (कांग्रेस) PoK के बारे में भूल गए. अगर उन्होंने उस समय PoK ले लिया होता, तो हमें अब वहां शिविरों पर हमले नहीं करने पड़ते.”
दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा 31 जुलाई को रिटायर होंगे. अभी तक यह कयास लगाए जा रहे थे कि गृह मंत्रालय दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को एक्सटेंशन दे सकता है, लेकिन कमिश्नर संजय अरोड़ा के फेयरवेल की तैयारी करने का आदेश पुलिस मुख्यालय से निकाला गया है. इस आदेश के बाद पुलिस कमिश्नर के एक्सटेंशन के सभी संभावित कयासों पर विराम लग गया है.
दिल्ली में बीजेपी सांसद आलोक शर्मा को लोकसभा गेट पर ही चक्कर आ गया और इस वजह से वह गिर गए. संसद में डॉक्टरों की टीम ने उनको चिकित्सा दी. डॉक्टरों की टीम द्वारा जांच की जा रही है.
सुप्रीम कोर्ट ने आज याचिकाकर्ताओं से कहा कि वे एक अगस्त को प्रकाशित होने के बाद ड्राफ्ट सूची से अवैध रूप से छूटे हुए लोगों को चिन्हित करें. सूची में नाम जोड़ने और सुधार के लिए 30 दिन की प्रक्रिया है. हम इस प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर हस्तक्षेप करेंगे. अगर बड़े पैमाने पर नाम बाहर किए गए तो हम हस्तक्षेप करेंगे. कोर्ट मामले की अगली सुनवाई 12 या 13 अगस्त को करेगsir
विपक्षी सांसदों के हंगामे की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही आज दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
मौलाना साजिद रशीदी समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव को लेकर दिए बयान के बाद मिल रही धमकी के खिलाफ पुलिस में शिकायत करेंगे. आज शाम 4 बजे मौलाना रशीदी डीसीपी दफ्तर शिकायत करने जाएंगे.
दिल्ली के पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक घर के अंदर महिला का शव मिला है. महिला फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी. महिला बदरपुर इलाके की रहने वाली है और न्यू अशोक नगर में एक लड़के से मिलने आई थी. महिला शादीशुदा है और उसका नाम तबस्सुम बताया जा रहा है. वह जिस लड़के से मिलने आई थी उसका नाम अंकित बताया जा रहा है. फिलहाल लड़का 2 दिन से गायब है पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.
बिहार में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) मुद्दे के खिलाफ विपक्ष ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.
#WATCH | Patna | On his purported viral audio, RJD MLA Bhai Virendra says, “I have come to know that an FIR has been registered in the SC/ST police station. I think this is being done as a part of a conspiracy. I believe the Panchayat Sachiv has made a mistake. The government is pic.twitter.com/qhOS0xC7qO
— ANI (@ANI) July 29, 2025
राजधानी दिल्ली में भारी बारिश से कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है. बारिश की वजह से दिल्ली में कई जगहों पर जाम भी लग गया है.
#WATCH | Commuters wade through a waterlogged street in the Devli area of Delhi, as the national capital witnesses an intense spell of rain pic.twitter.com/4gGpZyslic
— ANI (@ANI) July 29, 2025
बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सदन में जारी चर्चा पर कहा, “विपक्ष पहले चर्चा की मांग करता है… लेकिन इसके बावजूद हंगामा, शोरगुल करता है. ये नकारात्मक सोच वाला विपक्ष है. अगर विदेश मंत्री कुछ कह रहे हैं, रक्षा मंत्री कुछ कह रहे हैं, तो आप उस पर हंगामा करेंगे? विपक्ष कुछ सुनना ही नहीं चाहता, उनका एक छिपा हुआ एजेंडा है कि किसी तरह सदन को चलने से रोका जाए.”
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की दूसरी मंजिल पर स्थित BCCI के आधिकारिक मर्चेंडाइज स्टोर से 6.52 लाख रुपये मूल्य की 261 आईपीएल खिलाड़ी जर्सियां चोरी होने के मामले में मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में एक सुरक्षा मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. BNS 2023 की धारा 306 के तहत यह FIR दर्ज की गई है. चोरी की घटना 13 जून को हुई थी, जबकि शिकायत 17 जुलाई को आधिकारिक रूप से दर्ज की गई.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महाराष्ट्र के 12 जगहों पर छापेमारी की गई है. वसई, नाशिक और पुणे में यह छापेमारी हुई है. वसई में हुए अवैध निर्माण मामले में छापेमारी की जा रही है. वसई विरार म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन कमिश्नर भी ED की रडार पर बताए जा रहे हैं.
झारखंड के देवघर में एक सड़क हादसे में 5 कांवड़ियों की मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब उनकी बस एक ट्रक से टकरा गई. संथाल परगना के जोनल आईजी एसके सिन्हा ने बताया कि हादसे में कई अन्य घायल हो गए.
कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया, ताकि छत्तीसगढ़ में दो कैथोलिक ननों के खिलाफ “अवैध तरीके से की गई गिरफ्तारी, मनगढ़ंत आरोप, जमानत से इनकार और भीड़ हिंसा- जो धार्मिक स्वतंत्रता, धर्मनिरपेक्षता और कानून के शासन के मूलभूत सिद्धांतों पर हमला है” से संबंधित मसले पर चर्चा कराई जाए.
हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारी बारिश की वजह से शहर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गई है. जेल रोड पर दर्जनों गाड़ियां बह गई हैं.मंडी नगर आयुक्त रोहित राठौर ने कहा, “सुबह 4 बजे के आसपास हुई भारी बारिश के कारण काफी नुकसान की खबरें हैं. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, 2 लोगों की मौत हो गई है और 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं.”
सूत्रों के मुताबिक बड़ी खबर है कि पंजाब के जालंधर सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई रुकने की वजह से रविवार रात को हुई 3 मौतों के मामले में शुरुआती जांच में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त क्लास 4 कर्मचारी ऑक्सीजन प्लांट का काम संभाल रहा था. जिसे तकनीकी तौर पर ऑक्सीजन प्लांट को हैंडल करने का कोई तजुर्बा नहीं था.
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “राज्यपाल महोदय संवैधानिक पद पर हैं, हम उनका सम्मान करते हैं. हिमाचल प्रदेश के संदर्भ में उन्होंने जो टिप्पणी की है, वो उन्हें शोभा नहीं देती. नशे के खिलाफ हमारी सरकार ने जितनी सख्त कार्रवाई की है, पिछली कोई भी सरकार नहीं कर पाई है.”
जम्मू और कश्मीर के कठुआ में पुलिस और सेना ने राजबाग पुलिस थाना क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया. (तस्वीरें अनिर्दिष्ट समय के लिए स्थगित)
#WATCH | Kathua, Jammu & Kashmir | Police, Special Operations Group and the Army carry out a search operation in the Rajbagh PS area.
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/h7abeVM4o3
— ANI (@ANI) July 29, 2025
हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में भारी बारिश के बाद विभिन्न हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति.
#WATCH | Himachal Pradesh | Flood-like situation in various parts of Mandi following heavy rainfall in the city. pic.twitter.com/0h9mKQPIBl
— ANI (@ANI) July 29, 2025
मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, आप सभी को नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रशासन ने सभी के दर्शन के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं की हैं. हालांकि, अगले साल हमें व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए और अधिक सावधानी से विचार करना होगा.
#WATCH | Ujjain, Madhya Pradesh | Madhya Pradesh Minister Kailash Vijayvargiya says, “Wishing you all a very Happy Nag Panchami… The administration has made excellent arrangements so that everyone can have darshan. However, next year we will need to consider the arrangements https://t.co/ybPoXKVMay pic.twitter.com/P6S26cjnuh
— ANI (@ANI) July 28, 2025
नाग पंचमी के अवसर पर मध्य रात्रि में नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोले गए. इस मंदिर के कपाट वर्ष में केवल एक बार नाग पंचमी के दिन ही खोले जाते हैं.
#WATCH | Ujjain, Madhya Pradesh | Portals of Nagchandreshwar Mandir opened at midnight on the occasion of Nag Panchami. The portals of this temple are opened only once a year on the day of Nag Panchami. pic.twitter.com/HEnwuaA0Xs
— ANI (@ANI) July 28, 2025
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के बयान पर बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने कहा, वे लोग खुद पाकिस्तानियों, बांग्लादेशी मुसलमानों और रोहिंग्याओं को भारत में घुसाने का काम कर रहे हैं. उन लोगों को आजाद कश्मीर कहने का हक नहीं है. उनकी मानसिकता देश के खिलाफ बोलने और देशद्रोह करने की हो गई है.
#WATCH | Delhi | On TMC MP Kalyan Banerjee’s statement, BJP MP Saumitra Khan says, “… Those people themselves are working to get Pakistanis, Bangladeshi Muslims and Rohingyas into India. Those people do not have the right to say ‘Azad Kashmir’. Their mentality has become one of pic.twitter.com/6UH1q88yLf
— ANI (@ANI) July 28, 2025
बीजेपी सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, विपक्ष जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठा रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है. विपक्ष पाकिस्तान के साथ खड़ा दिख रहा है. आज जब सेना की बात हुई तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दो बार कहने के बाद भी राहुल गांधी ने ताली नहीं बजाई. विपक्ष देश की सेना का मनोबल गिराने का काम करता है.
#WATCH | Delhi | BJP MP Kamaljeet Sehrawat says, “… The way the opposition is raising questions (on Operation Sindoor) is unfortunate… The opposition seems to be standing with Pakistan… Today, Rahul Gandhi did not clap when the army was talked about, even after Defence pic.twitter.com/0xuCjOreZO
— ANI (@ANI) July 28, 2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच लोकसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को समापन भाषण देंगे.
Union Home Minister Amit Shah will address the Lok Sabha on 29 July between 12:00 pm and 1:00 pm. Prime Minister Narendra Modi will make the concluding speech in the evening. pic.twitter.com/mbjLJTWU0O
— ANI (@ANI) July 28, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में दिए गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर के भाषणों की तारीफ की. पीएम ने कहा कि दोनों नेताओं ने ऑपरेशन की सफलता और भारत की वैश्विक पहुंच को बहुत ही सटीक तरीके से स्पष्ट किया. सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उत्कृष्ट भाषण, जिसमें उन्होंने भारत के सुरक्षा तंत्र की सफलता और ऑपरेशन सिंदूर में हमारे सशस्त्र बलों के साहस पर गहन दृष्टिकोण प्रस्तुत किया. एक अन्य पोस्ट में पीएम ने कहा, विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर का भाषण उत्कृष्ट रहा. उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद के खतरे से लड़ने में भारत का दृष्टिकोण दुनिया के सामने स्पष्ट रूप से आया है.
यमन में हत्या के एक मामले में मौत की सज़ा का सामना कर रही भारतीय नागरिक निमिषा प्रिया के मामले पर, भारतीय ग्रैंड मुफ़्ती, कंथापुरम एपी अबू बकर मुस्लैयार के कार्यालय ने कहा, निमिषा प्रिया की मौत की सजा, जिसे पहले निलंबित कर दिया गया था, को पलट दिया गया है. सना में आयोजित एक उच्च-स्तरीय बैठक में मृत्युदंड को पूरी तरह से रद्द करने का फैसला किया गया, जिसे पहले अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था.
संसद में पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा चल रही है. आज दोपहर 12 बजे के करीब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लोकसभा में अपनी बात रखेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5-6 के आसपास लोकसभा में अपनी बात रख सकते हैं.
संसद में पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा चल रही है और आज भी यह जारी रहेगी. पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर के भाषणों की सराहना की, जिसमें उन्होंने क्रमश: ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी और भारत की वैश्विक स्तर पर पहुंच को रेखांकित किया था. ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में चर्चा में भाग लेते हुए विदेश मंत्री ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए साफ किया कि इस दौरान अमेरिका से बातचीत में व्यापार से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं आया था. वहीं झारखंड के देवघर में आज मंगलवार को एक बस और ट्रक के बीच टक्कर होने से कम से कम 5 कांवड़ियों की मौत हो गई. हादसे में 23 अन्य लोग घायल हो गए. कांवड़ियों को ले जा रही एक बस मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास तड़के करीब साढ़े चार बजे गैस सिलेंडर ले जा रहे एक गाड़ी से टकरा गई. दूसरी ओर, अमरनाथ यात्रा के लिए 1,490 तीर्थयात्रियों का 27वां जत्था जम्मू से रवाना हो गया है. ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…
Published On – Jul 29,2025 12:02 AM

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News