Updated on:
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. बुधवार 30 जुलाई 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, साथ ही मॉनसून सत्र के पल पल की अपडेट को जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
रूस के कामचटका प्रायद्वीप के प्रशांत तट पर मंगलवार को जबरदस्त भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.0 मापी गई. इस तीव्र झटके ने धरती को हिला कर रख दिया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई. अब तक किसी जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इतनी तीव्रता के भूकंप के बाद बड़ी तबाही की आशंका जताई जा रही है.
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र समुद्र के नीचे था और इसकी गहराई बहुत कम थी, जिससे सुनामी की संभावना प्रबल हो गई. नेशनल वेदर सर्विस के सुनामी चेतावनी केंद्र ने रूस के सुदूर पूर्वी तटीय क्षेत्रों के साथ-साथ हवाई द्वीप समूह के लिए भी चेतावनी जारी की है. फिलहाल राहत और आपात सेवाएं अलर्ट पर हैं और स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है.
Powered by Blink CMS