आज की ताजा खबर, 30 जुलाई 2025 LIVE: रूस और जापान में सुनामी का अलर्ट; राज्यसभा में होगी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा – Jansatta

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), हिंदी न्यूज़ 30 July 2025 Today’s Latest Breaking News in Hindi: रूस के कामचटका में तगड़े भूकंप के बाद समुद्र से सटे कई इलाकों में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह से जापान में भी सुनामी का अलर्ट जारी किया गया गया। रूस की सरकारी वेबसाइट आरटी डॉट कॉम के अनुसार, सुनामी रूस के कुरील द्वीप समूह से टकराई है। यहांं के कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इसके अलावा अलास्का, हवाई और न्यूज़ीलैंड की ओर दक्षिण में स्थित अन्य तटों के लिए भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई। जनसत्ता डॉट कॉम पर पूरे दिन आप खबर से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स पा सकेंगे।
इसके अलावा नजर राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर होने वाली बहस पर भी रहेगी। मंगलवार को लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विषय पर अपनी बात रखी थी। राज्यसभा में आज विदेश मंत्री एस जयशंंकर और सदन के नेता जेपी नड्डा ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार का पक्ष रखेंगे। इस चर्चा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट भी आपको जनसत्ता डॉट कॉम पर मिलेंगे। 
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: रूस के कामचटका प्रायद्वीप में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद बुधवार सुबह जापान के तट पर 50 सेंटीमीटर तक की सुनामी लहरें देखी गईं, जिसके बाद लोगों से सुरक्षा के लिए तटीय क्षेत्रों और नदियों से दूर जाने का आग्रह किया गया।
AFP की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के तटीय क्षेत्र में 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद, पेरू और इक्वाडोर के गैलापागोस द्वीप समूह में सुनामी की चेतावनी जारी की गई। चीन के पूर्वी हिस्से में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई।
भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर के सामान्य क्षेत्र में बाड़ के पास दो व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके बाद गोलीबारी हुई… सेना का सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आशा कार्यकर्ताओं को गुड न्यूज दी है। उन्होंने X पर एक पोस्ट कर कहा कि नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से हमलोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में आशा तथा ममता कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसे ध्यान में रखते हुए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं के अहम योगदान को सम्मान देते हुए उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। आशा कार्यकर्ताओं को अब 1 हजार रुपए की जगह 3 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपए की जगह 600 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, इससे उनका मनोबल और बढ़ेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।
प्रधानमंत्री मोदी के लोकसभा में दिए गए भाषण पर भाजपा नेता राम कदम ने कहा, “… संसद में अपने भाषण के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत युद्ध रोकने के लिए किसी अन्य देश के दबाव में नहीं आया। हमारा मकसद पूरा था और इसीलिए हमने इसे रोका। राहुल गांधी और क्या सुनना चाहते हैं? वे (कांग्रेस) हमारी संसद में बार-बार पाकिस्तान की स्क्रिप्ट क्यों पढ़ रहे हैं?”
https://twitter.com/i/status/1950409433990803823
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “…प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में हर एक बात का खुलासा कर दिया था… उन्होंने बहुत स्पष्ट रूप से कहा था कि किसी भी विश्व के नेता ने भारत-पाकिस्तान मामले में हस्तक्षेप नहीं किया है…”।
https://twitter.com/i/status/1950409441104232490
प्रधानमंत्री मोदी के कल लोकसभा में दिए गए भाषण पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा, “हमें उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री यह स्पष्ट करेंगे कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप युद्धविराम में शामिल नहीं थे। लेकिन कल अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 30वीं बार कहा कि उन्होंने युद्धविराम करवाया। प्रधानमंत्री मोदी और उनके लोग उनके बयानों का खंडन क्यों नहीं कर रहे हैं।”

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News