साउथ सुपरस्टार विजय के घर में बम होने की धमकी, पुलिस को आया कॉल, एक घंटे तक चली जांच – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Bomb Hoax At Actor Vijay Residence: साउथ के पॉपुलर एक्टर विजय के घर में बम होने की धमकी का मामला सामने आया है। जैसे ही सुनने में आया कि विजय के घर में बम है, तो हर ओर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि, जानकारी मिलते ही पुलिस ने एक्शन लिया और जांत शुरू की। पुलिस की जांच में अभिनेता के घर में बम होने की जानकारी महज अफवाह निकली।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि आज सुबह मशहूर अभिनेता और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के अध्यक्ष विजय के चेन्नई के ईस्ट कोस्ट रोड (ECR) स्थित नीलांकरई स्थित आवास पर बम की धमकी दी गई। चेन्नई पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह लगभग 5:20 बजे कॉल किया गया, जिसमें दावा किया गया कि अभिनेता-राजनेता के घर पर बम रखा गया है।
Chennai, Tamil Nadu | A bomb threat was issued early this morning to the residence of popular actor and Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) president Vijay, located in Neelankarai on East Coast Road (ECR), Chennai. The call was made at around 5:20 a.m. to the Chennai Police Control…
— ANI (@ANI) July 27, 2025

पुलिस को धमकी मिलने के बाद तीन बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वाड और एक स्निफर डॉग यूनिट को तुरंत विजय के घर पर भेजा गया और जांच शुरू की गई। लगभग एक घंटे की जांच के बाद बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वाड की टीम ने पुष्टि की अभिनेता के घर में कोई बम नहीं है। अधिकारियों ने इसे एक अफवाह बताया और जांच पूरी करने के बाद वापस चले गए।
इसके अलावा नीलांकरई पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि जब पुलिस को ये फोन आया उस वक्त अभिनेता विजय घर पर नहीं थे। हालांकि, एक्टर की फैमिली और उनके घर का स्टॉफ घर में ही थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर मामले को संभाल लिया और जांच की।
यह भी पढ़ें- कभी अक्षय कुमार, तो कभी अरमान कोहली… 90s की वो हसीना, जो करती हैं 160 बच्चों की परवरिश
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News