Feedback
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक तेज रफ्तार प्राइवेट एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर दुकान के बाहर रखे मार्बल पत्थरों से टकरा गई. यह घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह हादसा मंखनपुर कोतवाली क्षेत्र के बम्बूरा गांव के पास हुआ. हादसे में एम्बुलेंस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि चालक को सिर्फ मामूली चोटें आईं.
यह घटना 4 दिसंबर की रात लगभग ढाई बजे की है. एम्बुलेंस चालक एक मरीज को निजी अस्पताल छोड़ने के बाद मंखनपुर लौट रहा था. बम्बूरा गांव के पास अचानक एम्बुलेंस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक दुकान के बाहर रखे मार्बल पत्थरों से टकरा गई.
CCTV में कैद हुई घटना
वायरल सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एम्बुलेंस तेज रफ्तार में थी. गनीमत यह रही कि यह हादसा रात के समय हुआ. अगर दिन में होता, तो बड़ा नुकसान हो सकता था.
दुकानदार ने दर्ज कराई शिकायत
दुकान के मालिक ने इस घटना की शिकायत मंखनपुर थाने में दर्ज कराई है. पुलिस ने शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है. इस घटना पर सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि यह एक सड़क हादसा था. एम्बुलेंस में कोई मरीज नहीं था और चालक को मामूली चोटें आईं हैं. मामले की जांच चल रही है और उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू