By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक महिला यात्री के सामान से 400 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया. गांजे की कीमत 40 करोड़ रुपये आंकी गई है. खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए एनसीबी अधिकारियों ने महिला यात्री को रोका और उसके दो चेक-इन बैग से 400 किलोग्राम प्रतिबंधित सामग्री जब्त की. महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.
कमला हैरिस ने कैलिफोर्निया के गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ने से किया इनकार
अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा है कि वह 2026 में कैलिफोर्निया के गवर्नर का चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों में मैंने इस बात पर बहुत सोचा कि मुझे देश और जनता की सेवा कैसे करनी चाहिए। मैंने गंभीरता से इस पर विचार किया कि क्या मुझे कैलिफोर्निया के गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ना चाहिए।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ का ऐलान किया है. जिसको लेकर देश में सवाल खड़े किए जा रहे हैं. इस बीच ट्रंप का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि ;हम अभी उनसे बात कर रहे हैं. देखते हैं क्या होता है. भारत दुनिया में सबसे ज़्यादा या लगभग सबसे ज़्यादा टैरिफ लगाने वाला देश था. हम अभी भारत के साथ बातचीत कर रहे हैं’.
#WATCH | On a question by ANI regarding whether he is open to negotiating with India on the tariffs, US President Donald Trump says, “We are talking to them now. We will see what happens. India was the highest or just about the highest-tariff nation in the world…We will see. We pic.twitter.com/a72Rt3qm8P
— ANI (@ANI) July 30, 2025
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में देर रात जोरदार बारिश हो रही है. जिससे मौसम बदल गया है. कई इलाकों में पानी भर गया है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है.
#WATCH | Delhi: Rain lashes parts of the national capital.
(Visuals from Shastri Bhavan) pic.twitter.com/49AC2zzSRX
— ANI (@ANI) July 30, 2025
अमेरिकी टैरिफ को लेकर आज संसद में हंगामे के आसार हैं. विपक्ष दोनों सदनों में पीएम मोदी से सफाई की मांग करेगा. अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया है. यह नया टैरिफ एक अगस्त से लागू होगा.
अमेरिकी टैरिफ को लेकर आज संसद में हंगामे के आसार हैं. विपक्ष दोनों सदनों में टैरिफ और विदेश नीति पर पीएम मोदी से सफाई की मांग करेगा. अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया है. यह नया टैरिफ एक अगस्त से लागू होगा. हालांकि, अमेरिका के 25 फीसदी टैरिफ लगाने पर भारत सरकार ने प्रतिक्रिया दी है. सरकार ने कहा है कि राष्ट्रहित की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे. सरकार ने कहा है कि द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर अमेरिका से बातचीत जारी है. सरकार सभी पहलुओं पर स्टडी कर रही है. रक्षाबंधन के बाद तेजस्वी यादव और राहुल गांधी बिहार में जनसभाएं करेंगे. बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव हैं. रक्षाबंधन नौ अगस्त को है. रक्षाबंधन के बाद सभी घटक दलों के राष्ट्रीय स्तर के नेता पूरे राज्य में यात्राएं निकालेंगे और सभी नौ संभागों में रैलियां करेंगे. देश व दुनिया से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…
Published On – Jul 31,2025 12:00 AM