Aamir Khan के घर क्यों पहुंची थी 25 IPS की टीम? सामने आई ये वजह – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Aamir Khan: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को लेकर बीते दिन एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में 25 आईपीएस ऑफिसर की टीम को आमिर खान के घर से निकलते हुए देखा गया। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, तो वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने भी तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। हालांकि, अब खुद आमिर खान की टीम ने इस पर सफाई पेश कर दी है। आइए जानते हैं कि अभिनेता की टीम का इस पर क्या कहना है?
आमिर खान की टीम ने मामले पर सफाई पेश करते हुए कहा कि अभिनेता ने खुद ही सभी अधिकारियों को बुलाया था। दरअसल, इस समय जो बैच चल रहा है, उसके ट्रेनी आईपीएस ऑफिसर्स आमिर खान से मिलना चाहते थे और उन्होंने एक्टर से मिलने की रिक्वेस्ट की थी। सभी के अनुरोध को देखते हुए खुद आमिर खान ने उन्हें अपने घर पर इनवाइट किया था।

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सोशल मीडिया पर इस दौरान का जो वीडियो सामने आया था, उसमें देखा गया कि एक लग्जरी बस और उसके पीछे कई पुलिस की गाड़ियां आमिर खान के घर से निकल रही थी। वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स ने इस पर तरह-तरह के कमेंट्स किए थे। हालांकि, अब आमिर खान की टीम ने सब साफ कर दिया है और इसके पीछे की असली वजह बता दी है।
इसके अलावा अगर आमिर खान की बात करें तो अभिनेता पिछले कुछ समय से अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर चर्चा में थे। फिल्म को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है और बॉक्स ऑफिस पर इसने ठीक-ठाक कमाई की है। इसके अलावा अगर आमिर की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो अब आमिर खान को रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘कुली’ में देखा जाएगा। आमिर के आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर भी फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। देखने वाली बात होगी कि आमिर खान फिल्म ‘कुली’ में किस तरह अपना जलवा दिखाएंगे?
यह भी पढ़ें- Udaipur Files के प्रोड्यूसर को Y कैटेगिरी की सुरक्षा, फिल्म को लेकर मिल रही धमकियों के बीच सरकार का बड़ा फैसला
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News