दिल्ली में बारिश का आगे कैसा रहेगा हाल, IMD ने दिया अगले 6 दिन का अपडेट – Hindustan

राजधानी दिल्ली में अब तेज बारिश की संभावना थोड़ी कम हो गई है। हालांकि, हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बारिश का यह दौर 6 अगस्त तक ऐसे ही जारी रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली में 1 से 6 अगस्त के बीच अधिकतकम तापमान 32-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने के आसार हैं। हालांकि, इस दौरान गरज और चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन तेज बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार सुबह से ही बादल छाए रहे। इस दौरान कहीं पर भारी तो कहीं पर मध्यम बारिश हुई। दिनभर बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से दिल्ली के अधिकतम तापमान में साढ़े चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली में गुरुवार को सुबह 11:30 से 2:30 बजे के बीच कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। पालम इलाके में कुल मिलाकर 79 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जिसे भारी बारिश की श्रेणी में रखा जाता है। नजफगढ़ में 61 और आयानगर में 51.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम है।

न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है। इस महीने में यह दूसरा मौका है जब अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे पहुंचा हो। इससे पहले 29 जुलाई को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

राजधानी की ज्यादातर इलाकों में 27 जुलाई तक बारिश का आंकड़ा सामान्य से कम चल रहा था, लेकिन अंतिम तीन-चार दिनों में हुई बारिश ने सारा अंतर समाप्त कर दिया। सफदरजंग में जुलाई में औसतन 209.7 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 259 मिमी बारिश हुई है। यानी सामान्य से 24 फीसदी ज्यादा।

वहीं, इस बार जुलाई का औसत अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रहा। जबकि यह 35.6 डिग्री रहता है। यानी इस बार तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। 2016 की जुलाई में औसत अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस था।

दिल्ली में जुलाई के महीने में इस बार लगभग हर दूसरे दिन ही बारिश हुई। इसके चलते नौ साल में इस बार जुलाई का औसत अधिकतम तापमान सबसे कम रहा। इससे पहले 2016 में जुलाई का औसत अधिकतम तापमान इस तरह सुहाना रहा था।

मौसम विभाग के पास मौजूद आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार जुलाई में 14 दिन ऐसे रहे हैं, जब दिल्ली में हल्की या मध्यम बारिश दर्ज की गई है। जबकि, सामान्य तौर पर ऐसे 9.7 दिन ही दर्ज किए जाते हैं। महीने के पहले पखवाड़े में थोड़े-थोड़े अंतराल पर बारिश होती रही। हालांकि, तीसरा सप्ताह दिन भर तेज धूप निकलने के चलते दिल्ली वालों के लिए खासा मुश्किल रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री से ज्यादा पहुंच गया। अंतिम तीन दिनों में मौसम ने करवट बदली और दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश हुई।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News