अल्मोड़ा जिले के पंचायत सीटों के नतीजे सामने आ गए हैं, जिसमें कांग्रेस भारी नजर आ रही है. वहीं निर्दलियों ने भी अपना दमखम दिखाया है. एक तरफ जहां कांग्रेस 15 और बीजेपी 14 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं निर्दलियों ने 16 सीटों पर कब्जा जमाया है.
रुद्रप्रयाग
______
पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित
_____
जिला पंचायत सीटो और सबसे जीते निर्दलीय
____
जिले में कुल 18 जिला पंचायत सीटें
_____
भाजपा और कांग्रेस को मिली 5-5 सीटें
____
अब जिला पंचायत अध्यक्ष में होगा दिलचस्प मुकाबला.
चंपावत में ज़िला पंचायत सदस्यों के नतीजे घोषित हो गए हैं. 9 सदस्य बीजेपी समर्थित जीते. 6 सीट पर निर्दलीयों ने मारी बाजी. कांग्रेस ने नही किया था समर्थित उम्मीदवारों का ऐलान.
चमोली के जिला पंचायत सदस्य सीट पर बीजेपी को झटका लगा है. बीजेपी अधिकृत एक भी प्रत्याशी जीत हासिल नहीं कर पाए हैं. बीजेपी के बागी और निर्दलीयों ने कड़ी टक्कर दी है. कांग्रेस भी एक से दो जगह पर ही जीत पाई है अपनी सीट.
देहरादून में विधायकों के साथ मीटिंग. हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के विधायकों के साथ मीटिंग करेंगे सीएम. सचिवालय में साढ़े 11 बजे से शुरू होगी मीटिंग. विकास कार्यों एवं योजनाओं की होगी समीक्षा.
अल्मोड़ा – जिला पंचायत कि सभी सीटों के परिमाण घोषित,
45 सीटों के परिणाम घोषित,
16 सीटें कांग्रेस ने जीती,
14 सीटें भाजपा ने जीती,
15 सीटों पर निर्दलीयों का कब्जा,
जिला पंचायत अध्यक्ष में निर्णायक रहेगी भूमिका
उत्तरकाशी जनपद के विकासखंड डुंडा की ग्राम पंचायत बगसारी में दो प्रत्याशियों को बराबर 70-70 मत मिले बराबर मत मिलने पर जोनल मजिस्ट्रेट डुंडा ने दोनों प्रत्याशियों के समक्ष पर्ची डालकर ARO महिला से पर्ची निकलवाई, जिसमें प्रत्याशी दुर्गा राणा प्रधान पद के लिए विजय घोषित हुईं और स्वाति मटूडा की पर्ची नहीं निकली, जिस पर जोनल मजिस्ट्रेट, रिटर्निंग ऑफिसर सहित सभी ने दुर्गा राणा को विजय घोषित किया. यह विषय डुंडा ब्लाक में चर्चा का विषय बना रहा.
विकासनगर पंचायत चुनावी नतीजे
डाकपत्थर सेकंड जिला पंचायत सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र चौहान जीते.
नवाबगढ़ जिला पंचायत से कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी संजय किशोर जीते.
जस्सोवाला जिला पंचायत से निर्दलीय सुमित नेगी जीते.
एटनबाग जिला पंचायत सीट से कांग्रेस पिंकी रोहिला जीती.
शाहपुर कल्याणपुर जिला पंचायत सीट से निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद मुस्तकीन जीते.
शेरपुर जिला पंचायत सीट से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी सविता जीती.
उत्तरकाशी जनपद की 28 जिला पंचायत सीट पर भाजपा की 7 प्रत्याशी हुए विजय. 21 निर्दलीय प्रत्याशियों ने मारी बाजी. देहरादून में पंचायत चुनाव की मतगणना अभी भी जारी है. डोईवाला, विकासनगर, कालसी, सहसपुर में मतगणना जारी है. रायपुर और चकराता ब्लॉक में मतगणना संपन्न.
पंचायत चुनाव 2025 के नतीजे लगभग घोषित हो चुके हैं. ज्यादातर सीटों के रिजल्ट आ चुके हैं. 358 ग्राम पंचायत में से 303 का आया रिजल्ट. वहीं 2974 क्षेत्र पंचायत सदस्य में अबतक 2879 का रिजल्ट आया है, जबकि 7499 जिला पंचायत सदस्य में 7351 का आया रिजल्ट.
नैनीताल विधायक सरिता आर्या का बेटा चुनाव हारा. जिला पंचायत सीट भवाली गांव से रोहित आर्या ने चुनाव लड़ा था. निर्दलीय यशपाल ने सरिता आर्या के बेटे को दी पटखनी.
अल्मोड़ा के हवालबाग के खत्याड़ी जिलापंचायत सीट के परिणाम घोषित. भाजपा कि ममता कनवाल जीतीं. वहीं धोलादेवी के काभड़ी जिला पंचायत सीट के भी परिणाम घोषित हो गए, जहां कांग्रेस प्रत्याशी भावना जोशी जीत गईं. इसके अलावा हवालबाग के सकनियाकोट जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भाजपा जिलाध्यक्ष महेश न्याल जीत गए. वहीं लमगड़ा के खांकर जिला पंचायत सीट के भी परिणाम घोषित हो गए. सुनीता कुंजवाल 2800 वोटों से जीतीं. कांग्रेस नेता गोविंद सिंह कुंजवाल की हैं बहू.
अल्मोड़ा जिला पंचायत चुनाव में द्वाराहाट की खीड़ा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी किरण नेगी ने जीत दर्ज की है. कड़े मुकाबले में किरण नेगी ने अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए सफलता हासिल की. इस जीत को स्थानीय जनता का समर्थन और उनकी सादगीपूर्ण छवि का परिणाम माना जा रहा है. किरण की जीत ने निर्दलीय उम्मीदवारों की मजबूत मौजूदगी को एक बार फिर साबित कर दिया है.
चमोली जिले की रानो सीट पर हुए जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भाजपा नेता राजेंद्र सिंह भंडारी की पत्नी रजनी भंडारी चुनाव हार गईं. भाजपा के लिए यह हार एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटना मानी जा रही है. रजनी भंडारी ने क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन मुकाबले में उन्हें विरोधी उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ा. इस चुनाव परिणाम ने स्थानीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी है और आगामी चुनावी रणनीतियों को प्रभावित कर सकता है.
नैनीताल जिले की बेतालघाट तहसील अंतर्गत चापड़ सीट पर जिलापंचायत सदस्य चुनाव में मतगणना के बाद हुए विवाद के चलते पुनर्गणना (रिकाउंटिंग) कराई गई. शुरू में निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप पंत को 7 वोटों की बढ़त के साथ विजेता घोषित किया गया था. लेकिन बाद में हुई पुनर्गणना में भाजपा समर्थित प्रत्याशी तरुण शर्मा ने जीत हासिल कर ली है. रिकाउंटिंग में तरुण शर्मा ने 4 वोटों से बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की है. इस जीत के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. दोनों पक्षों के समर्थक इस बदलाव को लेकर सक्रिय हैं और अब अगले चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं. यह घटना चुनावी प्रक्रियाओं की संवेदनशीलता और वोटों की सत्यता पर सवाल भी खड़ा करती है.
अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट क्षेत्र में एरोड़ सीट के लिए हुए जिला पंचायत सदस्य चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है. भाजपा के प्रत्याशी हिमांशु कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर इस सीट पर जीत हासिल की है. इस जीत के साथ हिमांशु कुमार ने क्षेत्र में पार्टी की मजबूती और जनता के बीच अपनी लोकप्रियता का प्रमाण दिया है. चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने प्रभावी प्रचार-प्रसार और स्थानीय जनता के समर्थन से विजय प्राप्त की. हिमांशु कुमार की जीत को क्षेत्र के विकास के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.
नैनीताल के ढोलीगांव क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में बीजेपी के समर्थन प्राप्त प्रत्याशी बहादूर सिंह नागदली ने निर्दलीय उम्मीदवार योगराज बिष्ट को कड़ी टक्कर देते हुए चुनाव जीत लिया है. इस जीत के साथ बहादूर सिंह नागदली ने स्थानीय राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ का परिचय दिया है. चुनाव परिणाम ने क्षेत्र में पार्टी की लोकप्रियता को भी दर्शाया है. चुनाव के दौरान दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच जमकर मुकाबला देखने को मिला, लेकिन अंत में बहादूर सिंह नागदली ने बेहतर रणनीति और जनसमर्थन के दम पर बाज़ी मारी. इस जीत को क्षेत्र के विकास के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में पंचायतीराज विभाग की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि नव-निर्वाचित ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों को तकनीकी, वित्तीय और शासन व्यवस्था का प्रशिक्षण दिया जाए. उन्होंने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए गांवों का समग्र विकास आवश्यक है. मुख्यमंत्री ने एकीकृत पंचायत भवनों के निर्माण के निर्देश दिए, जहां ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, आशा आदि एक ही स्थान पर कार्य करेंगे. पंचायतों के बजट नियोजन को बेहतर बनाने और सभी गांवों के सुनियोजित विकास की बात कही. पंचायतीराज विभाग से यह आकलन करने को भी कहा गया कि अगले 15 वर्षों में कितना ग्रामीण क्षेत्र शहरी बनेगा. उन्होंने ग्राम सभाओं के स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाने का सुझाव दिया और इसके लिए नियमित कैलेंडर बनाने को कहा.
हल्द्वानी- जिला पंचायत अध्यक्ष की हार
बीजेपी प्रत्याशी, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया की हार
निर्दलीय प्रत्याशी छवि कांडपाल बोरा से हारी बेला
रामड़ीआन सिंह सीट से हारी बेला तोलिया
पौड़ी : जयहरीखाल ब्लॉक की जिला पंचायत सीट टसीला से निर्दलीय प्रत्याशी पूनम नेगी 1900 वोटों से जीतीं.