Feedback
सुबह घने कोहरे की वजह से बुधवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उड़ानों का संचालन कुछ घंटों के लिए बाधित रहा. हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि इस मौसम में पहली बार इतनी कम विजिबिलिटी दर्ज की गई. कोहरे के कारण 18 घरेलू और 2 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की प्रस्थान में देरी हुई. इसके अलावा, 4 उड़ानों को अन्य हवाई अड्डों की तरफ मोड़ना पड़ा. इनमें से एक बेंगलुरु-कोलकाता फ्लाइट और दो मुंबई-कोलकाता फ्लाइट्स को हैदराबाद और भुवनेश्वर डायवर्ट किया गया. वहीं, बैंकॉक से कोलकाता आ रही अंतरराष्ट्रीय उड़ान को भी भुवनेश्वर की ओर मोड़ना पड़ा.
यह भी पढ़ें: सर्दी से सावधान! दिल्ली में कोहरे और शीतलहर की संभावना, अगले दो हफ्ते के लिए मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी
कोहरे की वजह से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस का बीएसएफ हेलीकॉप्टर से मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का का दौरा भी रद्द करना पड़ा. एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रवीण रंजन बोरिया ने बताया कि कोहरे के कारण सुबह 4:18 बजे से 6:16 बजे तक उड़ानों का संचालन पूरी तरह रुका रहा. इस दौरान 4:38 बजे से लॉग विजिबिलिटी प्रोसीजर (LVP) लागू किया गया, जो 10:22 बजे मौसम सुधरने के बाद हटाया गया.
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: घने कोहरे की वजह से कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, चार लोगों की मौत
LVP तब लागू किया जाता है, जब विजिबिलिटी 800 मीटर से कम हो जाती है या बादल 200 फीट से नीचे होते हैं. इस स्थिति में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC), एयरपोर्ट ऑपरेटर और पायलट्स के बीच समन्वय किया जाता है ताकि उड़ानों का संचालन सुरक्षित तरीके से हो सके. बेहद कम विजिबिलिटी में ‘फॉलो-मी’ वाहन विमान को गेट तक पहुंचाने में मदद करते हैं.
यह भी पढ़ें: Weather Today: कोहरे के बीच दिल्ली-यूपी में अब गिरेगा तापमान, मौसम पर आया IMD का ये अपडेट
LVP के तहत आधुनिक नेविगेशन सिस्टम और ग्राउंड लाइटिंग का उपयोग किया जाता है, ताकि विमान सुरक्षित तरीके से लैंड, टैक्सी और टेक-ऑफ कर सकें. इस कोहरे ने न केवल यात्रियों को परेशानी में डाला, बल्कि उड़ानों को भी बुरी तरह प्रभावित किया. एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्थिति पर नजर रखते हुए जल्दी से संचालन सामान्य करने के प्रयास किए.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू